NEET UG 2026 Stray Vacancy Round Result जारी, mcc.nic.in से डाउनलोड करें PDF
NEET UG 2026 Stray Vacancy Round Seat Allotment Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऑफिशियल पोर्टल mcc.nic.in पर PDF के रूप में जारी कर दिया गया है। साथ ही, छात्र अपनी सीट अलॉटमेंट के रिजल्ट को देखने के लिए यहां नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
NEET UG Counseling 2026 Stray Round Result Released: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड (Stray Vacancy Round) का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऑफिशियल रूप से जारी कर दिया गया है। देश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों (MBBS/BDS/BSc Nursing) में खाली बची 4,068 सीटों पर एडमिशन पाने के लिए शामिल हुए छात्र अब अपने रिजल्ट को देख सकते हैं।
काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी छात्र एमसीसी के पोर्टल mcc.nic.in पर जाकर स्ट्रे वैकेंसी राउंड की फाइनल अलॉटमेंट लिस्ट PDF को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG 2026 Stray Vacancy Round से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण डिटेल्स को देखने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | ऑफिशियल डिटेल्स |
| काउंसलिंग आयोजित करने वाली संस्था | मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) |
| एग्जाम का नाम | नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2026) |
| राउंड का नाम | स्ट्रे वैकेंसी राउंड (Stray Vacancy Round) |
| कुल खाली सीटें | 4,068 एमबीबीएस, बीडीएस और नर्सिंग सीटें |
| रिजल्ट की स्थिति | जारी (Out) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | |
| अगला स्टेप | अलॉटेड कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
NEET UG 2026 Stray Round Seat Allotment Result Download Link - यहां क्लिक करें
NEET UG 2026 स्ट्रे राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट PDF कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने सीट अलॉटमेंट के रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं:
- मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के पोर्टल mcc.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर मौजूद UG Medical Counseling के सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर, Final Result for Stray Vacancy Round UG 2026 के अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही पूरी अलॉटमेंट लिस्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- फिर, इसे डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
सीट अलॉटमेंट के बाद आगे की प्रक्रिया: कॉलेजों में रिपोर्टिंग और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
जिन छात्रों को स्ट्रे वैकेंसी राउंड में सीट अलॉट की गई है, उन्हें निर्धारित टाइम के अंदर अलॉटेड कॉलेज में खुद उपस्थित होकर प्रिजिकल प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
रिपोर्टिंग के समय ले जाने वाले आवश्यक डॉक्यूमेंट्स:
- NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
- एमसीसी द्वारा जारी सीट अलॉटमेंट लेटर
- पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट)
- जाति / कैटेगरी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो (वही फोटो जो नीट आवेदन में अपलोड की गई थी)
यहां भी पढ़े: AIBE 22 Registration 2026: 27 अक्टूबर तक भरें फॉर्म, 29 नवंबर को होगा एग्जाम; यहां देखें पूरी डीटेल्स
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.