LIC HFL Vacancy 2026: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC) ने अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर, 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर, 2026 तय की गई है। किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट और 20 से 25 वर्ष की आयु सीमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू से पूरी की जाएगी।
LIC HFL Vacancy 2026: आवेदन लिंक
LIC HFL भर्ती के लिए उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद, योग्य उम्मीदवारों को BFSI SSC से आगे के निर्देशों के साथ एक ईमेल प्राप्त होगा। उन्हें आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे और 1 नवंबर 2026 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। भर्ती के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।
Related Stories
|
LIC HFL भर्ती 2026
|
LIC HFL Vacancy 2026: हाइलाइट्स
LIC HFL भर्ती 2026 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया गया विवरण देख सकते हैं:
|
संगठन
|
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL)
|
|
पोस्ट नाम
|
अप्रेंटिसशिप
|
|
कुल रिक्तियां
|
232
|
|
शिक्षुता अवधि
|
12 महीने
|
|
LIC HFL भर्ती आवेदन की प्रारंभ तिथि
|
20 अक्टूबर 2026
|
|
आवेदन करने की अंतिम तिथि
|
1 नवंबर 2026
|
|
LIC HFL अप्रेंटिस परीक्षा तिथि
|
7 नवंबर 2026
|
LIC HFL Application Fees 2026: आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन, सूचना और परीक्षा शुल्क का भुगतान बीएफएसआई एसएससी को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित नहीं होता है तो शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए: 200 रुपये
- मानक विकलांगता वाले व्यक्ति (PwBD): 200 रुपये
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी पुरुष उम्मीदवार: 800 रुपये
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी महिला/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए: 600 रुपये
LIC HFL Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
-
NATS की वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं।
-
स्टूडेंट रजिस्टर/लॉगिन पर क्लिक करें और पंजीकरण पूरा करें।
-
पोर्टल पर लॉग इन करें और LIC HFL भर्ती 2026 खोजें।
-
शिक्षुता के लिए आवेदन करें और NATS नामांकन आईडी नोट कर लें।
-
बीएफएसआई एसएससी से प्राप्त निर्देशों के लिए अपना ईमेल पता जांचें।
-
अब ईमेल में दी गई जानकारी का उपयोग करें।
-
आवश्यक जानकारी भरें और पसंदीदा प्रशिक्षण जिले का चयन करें।
-
परीक्षा शुल्क का भुगतान 1 नवंबर 2026 तक करें।
-
पंजीकरण संबंधी विवरण भविष्य में संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
