Eid-e-Milad 2026: 26 अगस्त को इन राज्यों में स्कूल बंद, 28 अगस्त को भी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

August School Holiday 2026, School Closed: अगस्त 2026 का आखिरी हफ्ता शुरू होने के साथ ही स्कूली बच्चे फेस्टिवल मूड में आए गए हैं। 2026 August के इस आखिरी हफ्ते में दो बड़े त्योहार शामिल है। कल 26 अगस्त को Eid-e-Milad School Holiday 2026 और 28 अगस्त को Raksha Bandhan School Holiday 2026 को जाने कहां-कहां स्कूली छुट्टी है।

Aug 26, 2026, 08:52 IST

August School Holidays 2026: अगस्त 2026 का आखिरी सप्ताह स्कूली छात्रों के लिए छुट्टियां लेकर आ रहा है। त्योहारों के इस महीने में आज यानी 26 अगस्त 2026 को Eid-e-Milad / मिलाद-उन-नबी का त्योहार है, जिसके कारण आज स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इसी के साथ, इसी महीने में 28 अगस्त 2026 को भाई-बहनों का त्योहार यानी रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

इन दोनों त्योहारो के अवसर पर कई राज्यों और स्कूलों के कैलेंडर में छुट्टी का प्रावधान है। हालांकि, स्कूल की छुट्टी राज्य सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित स्कूल के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार ही जारी होती है। 

वहीं, 26 अगस्त School Holiday और 28 August School Holiday के साथ-साथ कई राज्यों के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण भी स्कूलों में छुट्टी हो सकती है। बारिश के कारण होने वाली छुट्टियों की डेट्स हर राज्य और स्कूल के हिसाब से अलग-अलग होती है। 

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी – 26 अगस्त 2026 (26 August School Holiday 2026)

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid-e-Milad 2026) का त्योहार देशभर में मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन की याद में मनाते हैं। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार रबी-अल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। इस साल यह डेट 26 अगस्त को पड़ रही है। केंद्र सरकार की 2026 holiday list में भी 26 अगस्त को Milad-un-Nabi/Id-e-Milad के रूप में gazetted holiday दर्ज किया गया है। 

26 अगस्त को किन राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं?

स्कूल Holiday रिपोर्टों के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात समेत कई राज्यों में Eid-e-Milad के अवसर पर स्कूल बंद रहने की संभावना है। वहीं कुछ राज्यों में स्थानीय लेवल पर अलग आदेश लागू हो सकते हैं। इस अवसर पर कई सरकारी संस्थानों और राज्यों में छुट्टी रहेगी। स्कूलों में अवकाश का स्वरूप स्थानीय नियमों के अनुसार अलग हो सकता है।

ओणम – 26 अगस्त 2026 

केरल में मनाया जाने वाला यह ओणम का त्योहरा काफी फेमस होता है। इस साल यह त्योहार यानी ओणम भी 26 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। यह त्योहार मुख्य रूप से मलयाली समुदाय द्वारा राजा महाबली की स्मृति और अच्छी फसल को एक तरीके से धन्यवाद करना है। इस त्योहार की छुट्टी हर जगह अलग होती है। 

रक्षाबंधन – 28 अगस्त 2026 (28 August School Holiday)

अगस्त के महीने में 26 अगस्त के बाद 28 अगस्त 2026 को भाई-बहन का त्योहार यानी रक्षाबंधन मनाया जाएगा।  लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार Holiday Information में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में 28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी जारी रहेगी। अलग-अलग राज्यों में इसे General या Restricted Holiday के रूप में बांटा गया जा सकता है। 

School Holiday 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

डेट 
त्योहार/अवसर
स्कूलों की स्थिति
26 अगस्त 2026
Eid-e-Milad / Milad-un-Nabi
कई राज्यों/स्कूलों में छुट्टी
26 अगस्त 2026
Onam
केरल के स्कूलों में छुट्टी 
27 अगस्त 2026
—
सामान्य कार्यदिवस, स्कूल कैलेंडर देखें
28 अगस्त 2026
Raksha Bandhan
कई राज्यों में छुट्टी
29 अगस्त 2026
—
स्कूल के Weekly/Academic Calendar पर निर्भर
30 अगस्त 2026
साप्ताहिक अवकाश
छुट्टी

हमने इस टेबल के माध्यम से एक सामान्य जानकारी देखकर एक लिस्ट तैयार की गई है। राज्य, बोर्ड, जिला और स्कूल के अनुसार छुट्टियों में अंतर हो सकता है। 

Holiday Trending Update: अगस्त के बाद भी मिलेंगी कई छुट्टियां 

अगस्त के बाद भी छात्रों को कई त्योहारों के कारण छुट्टियां मिल सकती हैं। 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी और सितंबर में गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं। हालांकि, हर राज्य और स्कूल की छुट्टी की डेट अलग हो सकती है। 

छात्र और पेरेंट्स छुट्टी से पहले या त्योहारों के कारण भी होने वाली छुट्टी के लिए अपने स्कूल का Official Circular और Academic Calendar को देखें। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates