[Link Active] upessc up gov in TET Result: यूपीटीईटी परीक्षा परिणाम जारी, प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक स्तर पर 71.85% अभ्यर्थी सफल

UP TET Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपीटेट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिन्होंने यह परीक्षा दी थी, वे अब upessc.up.gov.in पर जाकर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

Aug 26, 2026, 22:13 IST

upessc up gov in website result OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत आयोजित UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। UPTET की लिखित परीक्षा 2 और 3 जुलाई 2026 को दो-दो पालियों में और 4 जुलाई 2026 को एक पाली में हुई थी। परीक्षा कुल 5 पालियों में प्रदेश के 60 जिलों के 955 केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई और इसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है।

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 5,71,435 अभ्यर्थी सफल रहे। इस स्तर पर सफलता प्रतिशत 80.07% रहा। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 7,59,513 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इस स्तर पर सफलता प्रतिशत 71.85% रहा। कार्यरत शिक्षकों की बात करें तो प्राथमिक स्तर पर 1,22,405 में से 93,387 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 1,46,394 में से 1,13,384 शिक्षक सफल हुए हैं। इनका सफलता प्रतिशत क्रमशः 76.29% और 77.45% रहा। आयोग ने 26 अगस्त 2026 को रिजल्ट जारी किया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यहां देखें: UP TET Result Link

upessc up gov in TET Result: मुख्य विवरण 

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपीटेट रिजल्ट एंव परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

आयोजक आयोग
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
परीक्षा तिथि
02 जुलाई से 04 जुलाई 2026
कुल उपस्थित अभ्यर्थी
17.7 लाख से अधिक
प्रोविजनल आंसर-की जारी
08 जुलाई 2026
आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि
14 जुलाई 2026
परिणाम की तिथि
26 अगस्त 2026
uptet 2026 official website 
upessc.up.gov.in

कैटेगरी-वाइज यूपीटीईटी न्यूनतम पासिंग मार्क्स 

यूपीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार आयोग द्वारा तय न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है:

वर्ग 
न्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत
आवश्यक न्यूनतम अंक (150 में से)
सामान्य वर्ग (General)
60%
90 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
55%
82 अंक
अनुसूचित जाति (SC)
55%
82 अंक
अनुसूचित जनजाति (ST)
55%
82 अंक
ईडब्ल्यूएस (EWS)
55%
82 अंक

 UPTET 2026 Qualifying Marks: यूपी टीईटी कैटेगरी-वाइज पासिंग मार्क्स देखें यहां

UP TET Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी टीईटी रिजल्ट देख और उसका प्रिंट ले सकते हैं।

  • UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर उपलब्ध "UPTET Result 2026" वाले लिंक का चयन करें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर तथा पासवर्ड या जन्मतिथि सही-सही दर्ज करें।

  • सबमिट करने पर स्क्रीन पर प्रदर्शित UPTET स्कोरकार्ड चेक करें और इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

UP TET स्कोरकार्ड 2026 पर उपलब्ध विवरण

ऑनलाइन स्कोरकार्ड जारी होने के पश्चात अभ्यर्थी निम्नलिखित जानकारियों को क्रॉस चेक अवश्य कर लें:

  • उम्मीदवार का नाम और माता-पिता का नाम

  • रोल नंबर एवं रजिस्ट्रेशन नंबर

  • परीक्षा स्तर (पेपर-1 या पेपर-2)

  • विषयवार एवं कुल प्राप्त अंक

  • क्वालिफाइंग स्टेटस (Pass / Fail)

सर्टिफिकेट की वैधता एवं सरकारी नौकरी

  • आजीवन वैधता (Lifetime Validity): यूपीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र की वैधता अब आजीवन कर दी गई है। एक बार परीक्षा पास करने के बाद पुनः पात्रता परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।

  • पात्रता परीक्षा (Eligibility Test): UPTET केवल एक पात्रता परीक्षा है, यह सीधे सरकारी शिक्षक की नौकरी की गारंटी नहीं देती। आगामी प्राथमिक (कक्षा 1-5) या उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) शिक्षक भर्ती विज्ञापनों में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates