Live

UPESSC UPTET Result 2026 LIVE: यूपी टीईटी रिजल्ट जारी! upessc.up.gov.in पर सबसे पहले देखें अपना स्कोर

Akshara Verma
Aug 27, 2026, 08:58 IST

UPTET Result 2026 aa gya: यूपी टीईटी एग्जाम में शामिल 18 लाख छात्रों का UPTET Result 2026 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी कर दिया गया है। एग्जाम 1 और 2 के रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए यहां से जानें। 

UPESSC UPTET Result 2026 LIVE: यूपी टीईटी रिजल्ट जारी! upessc.up.gov.in पर सबसे पहले देखें अपना स्कोर
UPESSC UPTET Result 2026 LIVE: यूपी टीईटी रिजल्ट जारी! upessc.up.gov.in पर सबसे पहले देखें अपना स्कोर

HIGHLIGHTS

  • UPESSC द्वारा UPTET 2026 के दोनों पेपर्स का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
  • एग्जाम में शामिल हुए 17 लाख से ज्यादा छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करके स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें।
  • पास होने वाले छात्रों को यूपीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त होगा, जो लाइफटाइम के लिए वैलिड रहेगा।

UPTET 2026 Result Scorecard: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए करीब 18 लाख छात्रों का UP TET Result 2026 जारी हो गया है।  

आयोग प्राथमिक (Paper 1) और उच्च प्राथमिक (Paper 2) दोनों लेवल के एग्जाम का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी कर दिया गया है।  

इस साल 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित हुए UPTET एग्जाम के लिए 17 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। साथ ही, 8 जुलाई 2026 को जारी हुई Provisional Answer Key पर ऑब्जेक्शन को देख प्रोसेस को पूरा करके आयोग ने UPTET 2026 के फाइन रिजल्ट को तैयार किया है, जिसे किसी भी समय पोर्टल पर लाइव कर दिया जाएगा। 

UPTET 2026 Scorecard ko kaise Download karein? 

UPTET 2026 का रिजल्ट लिंक जारी होने के बाद छात्र स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए अपने  रजिस्ट्रेशन नंबर औऱ पासवर्ड का उपयोग करें। इन लॉगिन क्रैडेंशियल्स का उपयोग करके छात्र पेपर 1 और पेपर 2 का स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

UPTET Result 2026: एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

छात्र यूपीटीईटी 2026 रिजल्ट जारी होने से पहले एग्जाम से जुड़ी सभी प्रमुख नंबर और पासिंग क्राइटेरिया के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देथें। 

इवेंट

डिटेल्स 

एग्जाम आयोजित करने वाली संस्था

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

एग्जाम डेट्स 

2, 3 और 4 जुलाई 2026

प्रोविशनल आंसर-की जारी होने की डेट 

8 जुलाई 2026

कुल रजिस्ट्रेशन छात्र 

लगभग 17.70 लाख

ऑफिशियल वेबसाइट

upessc.up.gov.in

सामान्य कैटेगरी (UR) के लिए पासिंग मार्क्स

60% (90 मार्क्स out of 150)

आरक्षित कैटेगरी (OBC/SC/ST/PwD) पासिंग मार्क्स

55% (82.5 या 82 मार्क्स out of 150)

सर्टिफिकेट की वैलिडिटी 

हमेशा के लिए 

UPTET 2026 Scorecard Direct Link: यहां देखें

यूपीटीईटी एग्जाम 2026 का रिजल्ट बस कुछ ही देर या कुछ ही दिनों में यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर लाइव कर दिया जाएगा। यूपीटीईटी 2026 के एग्जाम 1 और 2 के रिजल्ट को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर विजिट करें। 

UPESSC UPTET Result 2026

ऑफिशियल लिंक

uptet 2026 result: क्वालीफाइंग मार्क्स

UPESSC द्वारा UPTET 2026 एग्जाम में शामिल हुए छात्र पेपर में पास होने के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स की जानकारी इस नीचे दी गई टेबल सें लें। 

कैटेगरी 

क्वालीफाइंग मार्क्स 

150 में से मार्क्स 

सामान्य/ईडब्ल्यूएस

60%

90

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

55%

82.5

अनुसूचित जाति (SC)

55%

82.5

अनुसूचित जनजाति (ST)

55%

82.5

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Aug 27, 2026, 08:58 IST

    UPTET रिजल्ट में क्या जानकारी मिलेगी

    UPTET की मार्कशीट में अभ्यर्थी के परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी। 

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर

    • रजिस्ट्रेशन नंबर

    • परीक्षा का स्तर/पेपर

    • प्राप्त अंक

    • कुल अंक

    • पास/फेल स्टेट्स

    • पात्रता की जानकारी

    • परीक्षा से संबंधित अन्य जरूरी विवरण

  • Aug 27, 2026, 08:10 IST

    UPTET Paper 1 और Paper 2 का रिजल्ट एक्टिव

    UPTET परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए Paper 1 और Paper 2 की मार्कशीट उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और भविष्य के लिए मार्कशीट की PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।

    यहां क्लिक करें:- UPTET Result 

  • Aug 27, 2026, 07:40 IST

    UPTET रिजल्ट के बाद क्या करें

    UPTET रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके संभालकर रख लेना चाहिए। भविष्य में शिक्षक भर्ती के दौरान इसकी जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर भर्ती से जुड़ी नई जानकारी देखते रहना चाहिए।

  • Aug 27, 2026, 06:58 IST

    UPTET Result: सफल अभ्यर्थियों को मिलेगा पात्रता सर्टिफिकेट

    UPTET 2026 में सफल अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण पत्र मिलेगा। इस प्रमाण पत्र का उपयोग आगे होने वाली शिक्षक भर्ती में किया जा सकेगा। हालांकि, शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी पात्रताएं भी पूरी करनी होंगी।

  • Aug 27, 2026, 06:23 IST

    UP TET Result 2026: कार्यरत शिक्षकों का भी शानदार प्रदर्शन

    प्राथमिक स्तर पर परीक्षा में शामिल 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 93,387 सफल हुए, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर शामिल 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 1,13,384 सफल घोषित किए गए। कार्यरत शिक्षकों की सफलता दर क्रमशः 76.29% और 77.45% रही। परिणाम आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है।

  • Aug 26, 2026, 23:23 IST

    UPTET Result 2026 Live: उच्च प्राथमिक स्तर का रिजल्ट

    उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) में 10,57,021 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 7,59,513 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इस स्तर पर सफलता प्रतिशत 71.85% रहा।

  • Aug 26, 2026, 22:55 IST

    UP TET Result: प्राथमिक स्तर का रिजल्ट

    प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) में 7,13,648 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 5,71,435 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। प्राथमिक स्तर पर सफलता प्रतिशत 80.07% रहा।

  • Aug 26, 2026, 22:18 IST

    UPTET Result 2026 Live: यूपी टेट रिजल्ट घोषित

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 का परिणाम 26 अगस्त 2026 को घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  • Aug 26, 2026, 21:50 IST

    UPTET 2026 Result: दोनों एग्जाम का रिजल्ट साथ हुआ OUT

    UPESSC की ओर से पेपर-1 और पेपर-2 एग्जाम का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया गया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

    UPTET Result 2026

     
  • Aug 26, 2026, 21:48 IST

    1330948, छात्र हुए UPTET Result 2026 में Pass

    यूपीटीईटी के एग्जाम में कुल 1330948 ने एग्जाम में पास हुए। टीईटी के एग्जा पास करने वाले छात्र अब टीचर भर्ती में लिए रजिस्टर के लिए एलिजिबल होंगे।


  • Aug 26, 2026, 21:45 IST

    UPTET Result 2026 OUT: यूपीटीईटी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स

    यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट देखने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करें।

    • रजिस्ट्रेशन /रोल नंबर
    • जन्म तिथि या पासवर्ड 
    • यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 
    • वैध पहचान पत्र 
    • स्थिर इंटरनेट कनेक्शन वाला लैपटॉप/डेस्कटॉप
  • Aug 26, 2026, 21:37 IST

    UPTET Result 2026: पिछले साल के रिजल्ट का ट्रेंड

    UPTET एग्जाम के पिछले साल के आधार पर UPTET रिजल्ट 2026 का ट्रेंड देखने के लिए टेबल देखें। 

    इवेंट 

    UPTET 2018

    UPTET 2019

    UPTET 2021-22

    UPTET 2026

    एग्जाम में शामिल छात्र 

    16,73,126

    15.15 लाख

    18,22,112

    17,70,714

    आरक्षित कैटेगरी के क्वालिफाइंग मार्क्स

    55% (82.5/150)

    55% (82.5/150)

    55% (82.5/150)

    55%* (अपेक्षित)

    एग्जाम की डेट

    18 नवंबर 2018

    8 जनवरी 2020

    23 जनवरी 2022

    2, 3 और 4 जुलाई 2026

    रिजल्ट की डेट 

    4 दिसंबर 2018

    7 फरवरी 2020

    25 फरवरी 2022

    26 अगस्त 2026

  • Aug 26, 2026, 21:34 IST

    UPTET 2026 Result 2026: Official Tweet

  • Aug 26, 2026, 21:24 IST

    यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 out: प्राथमिक स्तर की एग्जाम में 5.71 लाख छात्र पास

    पेपर 1 (कक्षा 1-5) की एग्जाम में शामिल हुए 7,13,648 छात्रों में से 5,71,435 पास हुए हैं, जिनका पास प्रतिशत 80.07% है। रिजल्ट आज, 26 अगस्त को यूपीईएसएससी द्वारा घोषित किया गया है। स्कोरकार्ड upessc.up.gov.in पर देख

  • Aug 26, 2026, 21:21 IST

    UPTET 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    UPTET 2026 रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

    1. UPESSC आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट करें।
    2. होमपेज पर दिए गए ‘UPTET Result 2026 Scorecard’ लिंक पर क्लिक करें।
    3. फिर, नए पेज खुलने पर छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और पासवर्ड को फिल करें।
    4. इन सभी लॉगिन क्रेडेंशियल को फिल करके स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
    5. फिर, छात्र अपने सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स और क्वालीफाइंग स्टेटस को चेक करें। 
    6. स्कोरकार्ड की PDF कॉपी को डाउनलोड करें। 
    7. PDF को डाउनलोड करने के बाद एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

upessc.up.gov.in से UPTET 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

UPTET 2026 रिजल्ट जारी होते ही आयोग की वेबसाइट पर सर्वर का लोड बढ़ सकता है। इसी कारण छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. UPESSC आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर दिए गए ‘UPTET Result 2026 Scorecard’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, नए पेज खुलने पर छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और पासवर्ड को फिल करें।
  4. इन सभी लॉगिन क्रेडेंशियल को फिल करके स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. फिर, छात्र अपने सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स और क्वालीफाइंग स्टेटस को चेक करें। 
  6. स्कोरकार्ड की PDF कॉपी को डाउनलोड करें। 
  7. PDF को डाउनलोड करने के बाद एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

छात्र UPESSC द्वारा आयोजित UPTET Exam 2026 से जुड़ी लाइव अपडेट्स के लिए यहां देखते रहें। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More

Trending

Latest Education News