Live

PTET Result 2026 OUT LIVE: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट ptetvmoukota2026.in पर जारी, ये रहा स्कोरकार्ड PDF Link

Vijay Pratap Singh
Jun 25, 2026, 17:34 IST

Rajasthan PTET Result 2026 OUT: राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिजल्ट आज, 25 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। रिजल्ट का लिंक सुबह 11:30 बजे एक्टिव किया गया। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर या आवेदन संख्या की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान PTET का 2026 का रिजल्ट आज ptetvmoukota2026.in पर जारी हुआ।
राजस्थान PTET का 2026 का रिजल्ट आज ptetvmoukota2026.in पर जारी हुआ।

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026 आज 25 जून को सुबह 11:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जारी कर दिया गया है।
  • 14 जून 2026 को आयोजित PTET परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • PTET 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के अंक, रैंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और काउंसलिंग के लिए पात्रता संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी।

Rajasthan PTET Result 2026, Sarkari Result (OUT): वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिजल्ट आज, 25 जून को सुबह 11:30 बजे जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने जयपुर से की। जिन अभ्यर्थियों ने 14 जून 2026 को आयोजित पीटीईटी परीक्षा दी थी, वे अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।

यहां देखें: राजस्थान PTET कट ऑफ 2026

14 जून को आयोजित पीटीईटी परीक्षा के लिए 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1 लाख 7 हजार 575 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणाम जारी होने के बाद राज्य के 935 बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस वर्ष बीएड पाठ्यक्रमों की 1,07,040 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। नया शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है।

PTET Result 2026 Direct Link

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) ने आज प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET 2026) का रिजल्ट लिंक ptetvmoukota2026.in पर कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। राजस्थान पीटीईटी स्कोरकार्ड देखने के लिए डायरेक्ट लिंक इस लेख में नीचे अपडेट कर दिया गया है।

यहां क्लिक करें:- Rajasthan PTET Result 2026 Link (Active)

Rajasthan PTET Result 2026 कैसे चेक करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं। 

  • फिर होम पेज पर PTET रिजल्ट 2026 Link पर क्लिक करें।

  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jun 25, 2026, 17:34 IST

    RSOS Result: आरएसओएस 10वीं, 12वीं रिजल्ट देखने के लिए आवश्यक लॉगिन विवरण

    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर सहित अन्य जानकारी की आवश्यकता होगी। 

  • Jun 25, 2026, 17:11 IST

    राजस्थान PTET 2026 क्वालिफ़ाई करने के लिए हर कैटेगरी को कितने मार्क्स की जरूरत है?

    राजस्थान PTET 2026 पास करने के लिए जनरल और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 50 फीसदी मार्क्स और OBC/MBC, SC, ST और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 45 फीसदी अंक लाने अनिवार्य है।

  • Jun 25, 2026, 13:47 IST

    Rajasthan PTET Result 2026 OUT LIVE: इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड PDF

    • PTET की आधिकारिक वेबसाइट-ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
    • होमपेज पर "Click here for Result" लिंक पर क्लिक करें।
    • अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें।
    • आवश्यक जानकारी भरकर Submit बटन दबाएं।
    • स्क्रीन पर आपका PTET Result 2026 दिखाई देगा।
    • स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।
  • Jun 25, 2026, 12:53 IST

    राजस्थान PTET रिजल्ट 2026: 944 बीएड कॉलेजों में मिलेगा दाखिला

    राजस्थान में वर्तमान में 944 बीएड कॉलेज संचालित हैं। पीटीईटी 2026 के माध्यम से इन्हीं कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। इस वर्ष बीएड की कुल 1,07,040 सीटें उपलब्ध हैं। 

  • Jun 25, 2026, 12:25 IST

    PTET result 2026 Live: राजस्थान पीटेट के लिए आरक्षण पर्सेंटेज

    राजस्थान के बाहर के सभी अभ्यर्थियों को सामान्य (जनरल) वर्ग में माना जाएगा। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था इस प्रकार है:

    • एससी – 16%

    • एसटी – 12%

    • ओबीसी– 21%

    • एमबीसी– 5%

    • ईडब्ल्यूएस – 10%

    • महिला अभ्यर्थी – राज्य सरकार के नियमानुसार

    • दिव्यांग अभ्यर्थी – 5% क्षैतिज आरक्षण

    • रक्षा सेवाओं और पूर्व रक्षा सेवाओं के आश्रितों को – 5% क्षैतिज आरक्षण।

  • Jun 25, 2026, 12:21 IST

    Rajasthan PTET Result 2026 Live: पीटीईटी काउंसिलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज

    पीटीईटी 2026 में सफल अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के समय निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

    • पीटीईटी 2026 स्कोरकार्ड

    • पीटीईटी एडमिट कार्ड

    • काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन फीस की रसीद

    • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

    • 12वीं की मार्कशीट

    • ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की मार्कशीट (2 वर्षीय बीएड अभ्यर्थियों के लिए)

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र

    • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे फोटो पहचान पत्र।

  • Jun 25, 2026, 12:16 IST

    Rajasthan PTET Result 2026: रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स

    राजस्थान PTET 2026 का रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाना होगा और अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर डालना होगा।

  • Jun 25, 2026, 12:09 IST

    Rajasthan PTET Result 2026 Live: पीटेट 2026 के जरिए BEd में एडमिशन के लिए कितनी सीटें उपलब्ध हैं?

    राजस्थान में 935 बीएड कॉलेजों में कुल 1,07,040 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि पीटीईटी 2026 परीक्षा में करीब 1,07,575 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 

  • Jun 25, 2026, 12:05 IST

    Rajasthan PTET Result 2026 OUT: पीटीईटी के लिए न्यूनतम अंक

    उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में कैटेगरी वाइज पीटीईटी के लिए पासिंग मार्क्स देख सकते हैं। 

    श्रेणीन्यूनतम योग्यता प्रतिशतन्यूनतम योग्यता अंक (600 में से)
    सामान्य (General) 50% 300 अंक
    ओबीसी / एमबीसी 45% 270 अंक
    अनुसूचित जाति (SC) 45% 270 अंक
    अनुसूचित जनजाति (ST) 45% 270 अंक
    दिव्यांग (PwD) 45% 270 अंक
    ईडब्ल्यूएस / विधवा / तलाकशुदा महिला 45% 270 अंक
  • Jun 25, 2026, 11:49 IST

    PTET Result 2026 Live: पीटीईटी स्कोर कार्ड पर दी गई जानकारी

    राजस्थान पीटीईटी स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होते है। 

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर

    • परीक्षा का नाम और कोर्स का नाम

    • प्राप्त मार्क्स

    • प्राप्त रैंक

    • पात्रता स्थिति

    • श्रेणी विवरण

  • Jun 25, 2026, 11:41 IST

    Rajasthan PTET 2026 रिजल्ट लिंक ptetvmoukota2026.in पर एक्टिव

    राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिजल्ट लिंक आज 25 जून को एक्टिव हो गया है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब ptetvmoukota2026.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • Jun 25, 2026, 11:39 IST

    PTET 2026 result OUT: जारी हुआ राजस्थान पीटेट रिजल्ट

    वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Jun 25, 2026, 11:28 IST

    Rajasthan PTET Result: ptetvmoukota2026.in पर राजस्थान पीटेट रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

    राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जारी होने वाला है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध PTET रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर या आवेदन संख्या जैसी लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी। रिजल्ट के बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया की जानकारी भी इसी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

  • Jun 25, 2026, 11:21 IST

    Rajasthan PTET Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद क्या?

    राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को बीएड कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। काउंसिलिंग की तारीखें, रजिस्ट्रेशन और सीट आवंटन से जुड़ी पूरी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

  • Jun 25, 2026, 11:11 IST

    राजस्थान PTET रिजल्ट 2026 Live: इस आसान तरीके से चेक करें स्कोर

    अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके राजस्थान PTET रिजल्ट 2026 देख और स्कोरकार्ड की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    • सबसे पहले आप PTET की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।

    • वेबसाइट होम पेज पर B.Ed टैब पर क्लिक करें।

    • फिर “P.T.E.T. Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • मांगी गई ज़रूरी लॉगिन जानकारी भरें।

    • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    • इसे चेक करें और डाउनलोड करें।

  • Jun 25, 2026, 10:50 IST

    Rajasthan PTET Cut off 2026: कब जारी होंगे कट ऑफ मार्क्स

    वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर PTET 2026 परीक्षा के कट ऑफ मार्क्स जारी करेगी। राजस्थान PTET कट-ऑफ परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे। कट-ऑफ मार्क्स हासिल करने के बाद, उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए चुना जाता है।

  • Jun 25, 2026, 10:46 IST

    Rajasthan PTET Result: कितनी सीटों पर मिलेगा प्रवेश

    पीटीईटी 2026 का रिजल्ट घोषित होते ही राजस्थान के 935 बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस साल बीएड की कुल 1,07,040 सीटों पर दाखिले होंगे। काउंसिलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नया शैक्षणिक सत्र जुलाई से शुरू होने की संभावना है।

  • Jun 25, 2026, 10:14 IST

    PTET Result 2026 Live: 24 जून को जारी हुई फाइनल आंसर की

    राजस्थान पीटीईटी 2026 की फाइनल आंसर की 24 जून को आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जारी की गई थी। इससे पहले उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों को चेक करने के बाद वीएमओयू कोटा ने अंतिम उत्तर कुंजी जारी की। 

    यहां क्लिक करें:- PTET Final Answer Key 2026 Link

     
  • Jun 25, 2026, 10:10 IST

    Rajasthan PTET Marking Scheme 2026 क्या है?

    राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे, जो चार भागों में बंटे हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलते हैं। टीचिंग एप्टीट्यूड सेक्शन में उत्तर की उपयुक्तता (Suitability) के अनुसार 3, 2, 1 या 0 अंक दिए जाते हैं।

  • Jun 25, 2026, 10:00 IST

    Rajasthan PTET Result 2026 Live: डेढ़ घंटे में राजस्थान पीटेट का परिणाम

    राजस्थान पीटेट का परिणाम 2026 जारी होने में सिर्फ डेढ़ घंटे का समय शेष रह गया है। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरणों की मदद से स्कोरकार्ड देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • Jun 25, 2026, 09:44 IST

    Rajasthan PTET Result 2026 Live: 1 लाख से अधिक उम्मीदवारों का रिजल्ट होगा घोषित?

    वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा में लगभग 1,07,575 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए 1.26 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इन सभी अभ्यर्थियों का रिजल्ट आज 25 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jun 25, 2026, 09:40 IST

    ptetvmoukota2026.in result: अभ्यर्थियों को बीएड कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलेगा?

    ptetvmoukota2026.in result: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारो के लिए बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। पास अभ्यर्थियों को वीएमओयू कोटा की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन करना होगा। इसके बाद पीटीईटी रैंक और कॉलेज विकल्पों के आधार पर सीट आवंटन (कॉलेज अलॉटमेंट) किया जाएगा। यदि सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरी और तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट भी जारी की जाएगी।

  • Jun 25, 2026, 09:31 IST

    राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026: कब जारी हुई प्रोविजनल आंसर की?

    राजस्थान पीटीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर की 16 जून को जारी की गई थी। अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in से डाउनलोड कर सकते हैं। वीएमओयू ने परीक्षा के सभी सेट (A, B, C और D) की उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है। आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 17 से 19 जून तक उपलब्ध थी। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क जमा करना था।

  • Jun 25, 2026, 09:17 IST

    राजस्थान PTET रिजल्ट PDF में कौन-सी जानकारी दी जाएगी?

    राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2026 की पीडीएफ में निम्नलिखित जानकारी उल्लिखित होती है।

    • अभ्यर्थी का नाम

    • परीक्षा का नाम

    • रोल नंबर

    • प्राप्त अंक

    • वर्ग

    • रैंक

  • Jun 25, 2026, 09:13 IST

    ptetvmoukota2026.in result: राजस्थान पीटीईटी में आरक्षण का प्रावधान

    राजस्थान पीटीईटी में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार विभिन्न वर्गों को आरक्षण का लाभ दिया जाता है। हालांकि, राजस्थान के बाहर के सभी अभ्यर्थियों को सामान्य (GEN) वर्ग में ही माना जाएगा।

    • अनुसूचित जाति (SC) – 16 प्रतिशत

    • अनुसूचित जनजाति (ST) – 12 प्रतिशत

    • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 21 प्रतिशत

    • अति पिछड़ा वर्ग (MBC) – 5 प्रतिशत

    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 10 प्रतिशत

    • महिला अभ्यर्थी – राज्य सरकार के नियमानुसार

    • दिव्यांग अभ्यर्थी – 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

    • रक्षा सेवाओं और पूर्व रक्षा सेवाओं (जल, थल और वायु सेना) के आश्रितों को – 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाता है।

  • Jun 25, 2026, 09:10 IST

    Rajasthan PTET Result 2026 Live: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट लिंक कहां मिलेगा?

    Rajasthan PTET Result 2026 Live: राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इस आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। 

  • Jun 25, 2026, 08:53 IST

    राजस्थान पीटेट रिजल्ट 2026 लाइव: परिणाम देखने के लिए आवश्यक लॉगिन डिटेल्स क्या हैं?

    वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) द्वारा राजस्थान पीटेट परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी को स्कोर देखने के लिए इन चीजों की आवश्यकता होगा।

    • रोल नंबर या आवेदन संख्या (Application Number)
    • पासवर्ड/ जन्मतिथि
  • Jun 25, 2026, 08:49 IST

    Rajasthan PTET Result 2026 Live: राजस्थान पीटेट रिजल्ट लिंक कितने बजे एक्टिव होगा?

    Rajasthan PTET Result 2026 Live: राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिजल्ट आज, 25 जून को आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परिणाम सुबह 11:30 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर या एप्लीकेशन की मदद से स्कोर देख सकेंगे।

Rajasthan PTET Merit List 2026 कब आएगी?

राजस्थान PTET के नतीजे घोषित होने के बाद यूनिवर्सिटी आधिकारिक वेबसाइट पर PTET की मेरिट लिस्ट जारी करेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PTET मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News