Rajasthan PTET Result 2026 OUT: राजस्थान पीटेट रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

Last Updated: Jun 25, 2026, 12:29 IST

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा का परिणाम वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य लॉगिन विवरण की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन कर स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान पीईटी रिजल्ट ptetvmoukota2025.in पर घोषित
राजस्थान पीईटी रिजल्ट ptetvmoukota2025.in पर घोषित

Rajasthan PTET Result 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 का परिणाम 25 जून को सुबह 11:30 बजे जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in और vmou.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 14 जून 2026 को आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही काउंसलिंग और कॉलेज आवंटन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

यहां क्लिक करें: PTET Result 2026 Link LIVE

Rajasthan PTET Result 2026-हाइलाइट्स 

अभ्यर्थी नीचे दिए टेबल में राजस्थान पीईटी रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

राजस्थान पीटीईटी 2026

परीक्षा का आयोजन संस्थान का नाम

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा

परीक्षा तिथि

14 जून 2026

रिजल्ट तिथि

25 जून 2026

रिजल्ट जारी करने का समय

सुबह 11:30 बजे

रिजल्ट कौन घोषित करेगा?

डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री

कुल पंजीकृत अभ्यर्थी

1,26,600

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी

1,07,575

बीएड कॉलेजों की संख्या

935

कुल बीएड सीटें

1,07,040

काउंसलिंग

रिजल्ट के बाद शुरू होगी

आधिकारिक वेबसाइट

ptetvmoukota2026.in

कल कितने बजे जारी होगा राजस्था PTET रिजल्ट 2026?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान पीटीईटी 2026 का रिजल्ट 25 जून को सुबह 11:30 बजे जारी किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम घोषित करेंगे। घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपनी लॉगिन जानकारी का इस्तेमाल करके राजस्थान PTET स्कोरकार्ड 2026 देख सकेंगे।

Rajasthan PTET Result 2026 कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना राजस्थान पीईटी रिजल्ट 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप ptetvmoukota2026.in या vmou.ac.in पर जाएं। 

  • फिर PTET Exam Result Link पर क्लिक करें। 

  • अब अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें। 

  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • इसे चेक करें और डाउनलोड करें। 

राजस्थान PTET परीक्षा में कितने अभ्यर्थी हुए थे शामिल?

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2026 के लिए कुल 1,26,600 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,07,575 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। राजस्थान पीटीईटी परिणाम 2026 जारी होने के बाद राज्य के 935 बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस वर्ष बीएड पाठ्यक्रमों की कुल 1,07,040 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। नया शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 24, 2026, 16:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News