MS Dhoni Education: कितने कितने पढ़े लिखे हैं महेंद्र सिंह धोनी, कैप्टन कूल ने किस स्कूल से की 12वीं
महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल नहीं खेलेंगे। सीएसके की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। धोनी अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए मेंटर का काम करेंगे। इन सभी के बीच आइए आइए जानते हैं कि आखिर धोनी कितने पढ़े लिखे हैं?
एमएस धोनी यानी महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। आज चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ओर से यह एलान किया गया है कि वह अब IPL नहीं खेलेंगे, बल्कि सीएसके टीम के लिए 2027 में मेंटर का काम करेंगे। इसकी जानकारी ट्विटर के ऑफिशियल हैंडल पर साझा की गई है। धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता काफी खास रहा है। एमएस धोनी ने अपने IPL करियर में 278 मैच खेले और 242 पारियों में 5,439 रन बनाए। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 137.45 रहा। धोनी का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन रहा। उन्होंने 24 अर्धशतक भी जडें, लेेकिन कभी शतक नहीं लगा सके।
धोनी की स्कूली शिक्षा
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 07 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रांची के जवाहर विद्या मंदिर श्यामली से पूरी की। धोनी के माता-पिता बताते हैं कि वे शुरू से ही पढ़ाई में अच्छे रहे हैं। हालांकि पढ़ाई के साथ-साथ उनकी रूची खेल में भी बराबर की ही रही। नर्सरी से 12ंवीं तक की पढ़ाई धोनी ने जवाहर विद्या मंदिर श्यामली से ही पूरी की। 11वीं और 12वीं में उनके पास कॉमर्स स्ट्रीम ही रही।
10वीं में 66 और 12वीं में 56 प्रतिशत आए थे अंक
धोनी ने अपनी 12वीं साल 1999 में पूरी की। 12वीं पास करने के बाद उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज में बीकॉम में एडमिशन लिया था। क्रिकेट के बढ़ते व्यस्त शेड्यूल और मैचों के कारण वे अपनी बीकॉम की परीक्षा नहीं दे पाए और कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। धोनी के लिए क्रिकेट खेलना प्राथमिकता थी। वे पढ़ाई के मामले में बहुत अच्छे नहीं थे और उन्होंने 10वीं में 66 फीसदी और 12वीं में 56 फीसदी अंक हासिल किए थे।
कैसा रहा धोनी का क्रिकेट करियर?
अगर हम धोनी के क्रिकेट करियर की बात करें, तो साल 2004 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। 2005 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में भी कदम रखा। साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान बनकर भारत को पहली जीत दिलाई। 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.