UP Election 2027: यूपी का सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाला जिला, जानें सभी 12 विधायकों के नाम
उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए भी जाना जाता है। इसके साथ ही यह देश की सत्ता का केंद्र भी माना जाता है। आने वाले कुछ महीनों में यूपी में विधानसभा चुनाव है, जिसे लेकर सत्ता के गलियारे में चर्चाओं का दौर जारी हुआ है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां उत्तर प्रदेश को राजनीति का केंद्र माना जाता है। फिर, चाहे बात लोकसभा चुनाव की हो या फिर विधानसभा चुनाव की, दोनों में ही यूपी महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। आगामी 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव है, जिसे लेकर सत्ता के गलियारे में चर्चाओं का दौर अब तेज हो गया है।
राज्य में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी का वह जिला कौन-सा है, जहां सबसे अधिक विधानसभा सीटें हैं, यदि नहीं, तो कोई बात नहीं, अपने इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।
यूपी में कुल जिले और मंडल
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये सभी मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जो कि पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश है। प्रदेश में कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 28 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मौजूद हैं।
यूपी में सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाला जिला
अब हम यह जान लेते हैं कि यूपी में सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाला जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह प्रयागराज जिला है। यहां कुल 12 विधानसभा सीटें हैं।
प्रयागराज की सभी 12 विधानसभा सीटें और विधायक
मौजूदा समय में प्रयागराज की 12 सीटों में से 7 पर भारतीय जनता पार्टी (BJP), 4 पर समाजवादी पार्टी (SP) और 1 सीट पर अपना दल (सोनेलाल) का कब्जा है।
प्रयागराज की सभी 12 विधानसभा सीटें और मौजूदा विधायक
| क्र. सं. | सीट संख्या व नाम | क्षेत्र / श्रेणी | वर्तमान विधायक | राजनीतिक दल |
| 1. | 254 - फाफामऊ | गंगापार (सामान्य) | गुरु प्रसाद मौर्य | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
| 2. | 255 - सोरांव (SC) | गंगापार (अनुसूचित जाति) | गीता शास्त्री | समाजवादी पार्टी (SP) |
| 3. | 256 - फूलपुर | गंगापार (सामान्य) | दीपक पटेल (2024 उपचुनाव में निर्वाचित) | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
| 4. | 257 - प्रतापपुर | गंगापार (सामान्य) | विजमा यादव | समाजवादी पार्टी (SP) |
| 5. | 258 - हंडिया | गंगापार (सामान्य) | हाकिम लाल बिंद | समाजवादी पार्टी (SP) |
| 6. | 259 - मेजा | यमुनापार (सामान्य) | संदीप सिंह पटेल | समाजवादी पार्टी (SP) |
| 7. | 260 - करछना | यमुनापार (सामान्य) | पीयूष रंजन निषाद | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
| 8. | 261 - इलाहाबाद पश्चिम | शहर क्षेत्र (सामान्य) | सिद्धार्थ नाथ सिंह | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
| 9. | 262 - इलाहाबाद उत्तर | शहर क्षेत्र (सामान्य) | हर्षवर्धन बाजपेयी | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
| 10. | 263 - इलाहाबाद दक्षिण | शहर क्षेत्र (सामान्य) | नंद गोपाल गुप्ता | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
| 11. | 264 - बारा (SC) | यमुनापार (अनुसूचित जाति) | डॉ. वाचस्पति | अपना दल (सोनेलाल) |
| 12. | 265 - कोरांव (SC) | यमुनापार (अनुसूचित जाति) | राजमणि कोल | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.