भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है, जानें
भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इसके साथ ही यह जनसंख्या के लिए भी विश्वविख्यात है। भारत अपनी जनसंख्या के आंकड़ों के साथ चीन को पछाड़ कर प्रथम स्थान पर है। वर्तमान में भारत की जनसंख्या 142 करोड़ से अधिक है। आपने भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्यों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत अपनी संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास के लिए विश्वभर में जाना जाता है। इसके अलावा जनसंख्या भी ऐसा मानक है, जिससे भारत की पहचान विश्वभर में है। वर्तमान में भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। इससे पहले चीन की सबसे अधिक जनसंख्या हुआ करती थी।
हालांकि, भारत 142 करोड़ से अधिक जनसंख्या के साथ प्रथम स्थान पर है। आपने भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्यों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है चंबल का शहर, जानें
भारत में कुल जिले
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि वर्तमान में भारत में 600 से अधिक जिले मौजूद हैं। इनमें भी सबसे अधिक जिले वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं।
किस राज्य में है सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला भारत के किस राज्य में स्थित है ? आपको बता दें कि यह जिला महाराष्ट्र राज्य में स्थित है।

कौन-सा है सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला
अब हम यह जान लेते हैं कि आखिर सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है ? आपको बता दें कि सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला महाराष्ट्र राज्य का ठाणे जिला है।
कितनी है यहां की जनसंख्या
भारत में आखिरी बार साल 2011 में जनणना की गई थी। इसके बाद साल 2021 में जनगणना होनी थी, लेकिन कोविड व अन्य कारणों की वजह से यह जनगणना नहीं हो सकी। ऐसे में साल 2011 के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ठाणे जिले की जनसंख्या 11054131 दर्ज की गई थी। इस जिले का जनसंख्या घनत्व 260 वर्ग किलोमीटर दर्ज किया गया था।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जड़ी अपनी जानकारी को और बढ़ाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.