Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar: अकाउंट में कब आएंगे Rs. 10,000? mmry.brlps.in पर चेक करें Form स्टेटस
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे Rs. 10,000 की सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर, बिहार की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पीएम मोदी ने सीधे बैंक खातों में पहली किस्त भेजी। फॉर्म प्राप्त करने और अधिक जानकारी के लिए या फिर ग्राम संगठन/SHG के जरिए ऑफलाइन फॉर्म लें या ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड करें, या फिर mmry.brlps.in पर विजिट करें।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Ki Kist Kab Aayegi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत करने जा रहे है। इस योजना के तहत राज्य सरकार महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करेगी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, बल्कि उन्हें सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी आगे बढ़ाना है।
केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
PM Kisan 21st Installment Date: इन 3 राज्यों में पहुँचे ₹2000, बाकी किसानों का इंतज़ार कब होगा खत्म? ऐसे करें स्टेटस चेक
75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार:
75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर, बिहार की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पीएम मोदी ने सीधे बैंक खातों में पहली किस्त भेजी।
क्या है Bihar Mahila Rojgar Yojana की हाईलाइट्स
प्रत्येक परिवार से एक महिला को चुना जाएगा और उसे किसी भी आजीविका संबंधी गतिविधि शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
शुरुआत में ₹10,000 की वित्तीय सहायता सीधा डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से दी गयी।
आगे चलकर, जरूरत और सफलता के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद भी दी जा सकती है।
यह सहायता राशि अनुदान (ग्रांट) के रूप में है, शुरुआती पैसे लौटाने की जरूरत नहीं।
बिहार की माताओं-बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए डबल इंजन सरकार समर्पित भाव से कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। https://t.co/pntJaWKPRm
— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2025
Ladki Bahin Yojana Rule: रुक सकती है ₹1500 की क़िस्त, समय रहते पूरा करें यह जरूरी काम, लागू हुआ नया नियम
Bihar Mahila Rojgar Yojana जिनके पैसे नहीं आये वे क्या करें:
यदि बिहार महिला रोजगार योजना का पैसा नहीं आया है, तो सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर स्टेटस चेक करें, अपने बैंक खाते व आधार विवरण सही हैं या नहीं देखें, और आवश्यक होने पर नजदीकी सरकारी कार्यालय से संपर्क करें।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के Self Registration Form
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के Self Registration Form भरने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड देखें:
- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना – रजिस्ट्रेशन स्टेप्स
- स्वयं सहायता समूह: हाँ / नहीं चुनें।
- घोषणा: चेकबॉक्स टिक करें (फंड व्यवसाय के लिए और आधार लिंक)।
- आधार व विवरण: आधार नंबर, नाम, पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर डालें।
- OTP वेरिफिकेशन: OTP भेजें और दर्ज करें।
- सबमिट: ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
Bihar Mahila Rojgar Yojana हाईलाइट्स
| विशेषता (Feature) | विवरण (Details) |
| उद्देश्य (Objective) | बिहार की महिलाओं को स्वरोजगार, आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण हेतु सहायता |
| लाभार्थी संख्या (Target) | 75 लाख महिलाएं (75 Lakh Women) |
| प्रारंभिक सहायता राशि (Initial Grant) | ₹10,000 सीधे बैंक खाते में (via DBT, one-time grant) |
| अतिरिक्त सहायता (Additional Support) | आवश्यकता/सक्सेस की स्थिति में ₹2 लाख तक अतिरिक्त सपोर्ट |
| पात्रता (Eligibility) | 18-60 वर्ष बिहार स्थायी निवासी, विवाहित, जीविका/SHG सदस्य |
| लागू क्षेत्र (Scope) | शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्र |
| आवेदन प्रक्रिया (Application Process) | ऑनलाइन (mmry.brlps.in) या ग्राम स्तर फॉर्म/SHG नेटवर्क द्वारा |
| क्रियान्वयन (Implementation) | ग्रामीण क्षेत्र : ग्रामीण विकास विभाग; शहरी क्षेत्र : नगर विकास विभाग |
| सहायता का स्वरूप (Nature of Assistance) | अनुदान (Grant, Repayment not required) |
| भविष्य का मूल्यांकन (Follow-up) | 6 माह पश्चात व्यवसाय स्थिति के आधार पर आगे की सहायता संभव |
| उद्देश्यपूर्ण क्षेत्र (Purposeful Areas) | कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, बुनाई, सिलाई, लघु व्यवसाय |
कितनी महिलाओं को मिलेगा लाभ:
इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।
कुल 7,500 करोड़ रुपये की लागत वाली यह योजना महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने पर केंद्रित है।
क्या हर महीने खाते में आएंगे ₹10,000?
नहीं, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत ₹10,000 हर महीने नहीं मिलेंगे। यह शुरुआती सहायता राशि है जो एक बार डीबीटी से दी जाएगी। आगे जरूरत अनुसार महिलाओं को ₹2 लाख तक अतिरिक्त मदद मिल सकती है।
Mukhyamantri mahila rojgar yojana किसे मिलेंगे 10,000 रुपये:
- बिहार राज्य की स्थायी निवासी महिला होनी चाहिए।
- उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हो।
- विवाहिता हो और जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हो।
कहीं इन वजहों से तो नहीं रुकी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त?
पीएम नरेंद्र मोदी ने योजना के तहत 10-10 हजार रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेज दिए हैं। यदि आपके खाते में पैसा नहीं पहुंचा है, तो इसके पीछे ये कारण हो सकते हैं:
आवेदन फॉर्म में बैंक खाता नंबर या IFSC कोड गलत दर्ज होना
बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक न होना
बैंक खाता आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से जुड़ा न होना
अगर ऐसी कोई दिक्कत है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसे आसानी से ठीक कराया जा सकता है।
India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final Dubai
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.