This is an archived article last updated on May 5, 2024. The information may be outdated.

भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: May 5, 2024, 12:48 IST

भारत विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी अलग-अलग शहरों का रूख करते हैं। इसके अतिरिक्त भारत अपनी जनसंख्या के लिए भी विश्वविख्यात है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन-सा जिला सबसे कम जनसंख्या वाला जिला है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे कम जनसंख्या वाला जिला
सबसे कम जनसंख्या वाला जिला

दुनिया में जब भी भारत का नाम लिया जाता है, तो इसके साथ यहां की संस्कृति, समृद्ध इतिहास और अनूठेपन की भी बात होती है। हजारों सालों से संजाई गई यहां की सांस्कृतिक विरासत एकाएक लोगों के दिलों में उतर जाती है। क्योंकि, यहां की पुरातन संस्कृति सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से भारत की तस्वीर को अन्य देशों से अलग बनाने का काम करती है।

हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इसके अतिरिक्त भारत की जनसंख्या की भी दुनियाभर में बात होती है। क्योंकि, यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत अब चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। आपने भारत के सबसे कम और ज्यादा जनसंख्या वाले राज्यों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है चंबल का शहर, जानें

भारत का कुल क्षेत्रफल

यहां हम यह जान लेते हैं कि भारत का कितना क्षेत्रफल है ? आपको बता दें कि भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरी दुनिया का करीब 2.4 फीसदी है।

भारत में कुल जिले 

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितने जिले हैं ? भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 600 से अधिक जिले मौजूद हैं। 

भारत की जनसंख्या 

भारत की जनसंख्या की बात करें, तो अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक आंकड़ों को साझा नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ संस्थाओं की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में भारत की जनसंख्या 142 करोड़ से अधिक हो गई है। 

किस राज्य में है सबसे कम जनसंख्या वाला जिला

अब सवाल है कि आखिर सबसे कम जनसंख्या वाला जिला किस राज्य में है स्थित है, तो आपको बता दें कि यह पूर्वोत्तर में स्थित अरूणाचल प्रदेश में स्थित है। 

कौन-सा है सबसे कम जनसंख्या वाला जिला

अब सवाल है कि सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह जिला अरूणाचल प्रदेश का दिबांग घाटी जिला है। 

कितनी है जिले की जनसंख्या 

अब हम यह जान लेते हैं कि दिबांग घाटी की जनसंख्या कितनी है, तो आपको बता दें कि साल 2011 में यहां की जनसंख्या 8004 है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 9129 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

पढ़ेंः भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 3, 2024, 12:34 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News