PM Kisan 21st Installment Date: इन 3 राज्यों में पहुँचे ₹2000, बाकी किसानों का इंतज़ार कब होगा खत्म? ऐसे करें स्टेटस चेक

Last Updated: Sep 30, 2025, 12:48 IST

PM Kisan 21st Installment Date: PM Kisan 21वीं किस्त जारी हो चुकी है और शुरुआती चरण में केवल 3 राज्यों के किसानों के खातों में ₹2000 पहुँचे हैं। बाकी राज्यों के किसानों को किस्त का इंतज़ार है, जो जल्द ही खाते में ट्रांसफर होगी। किसान आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।

PM Kisan Installment Update: दिवाली से पहले आ सकती है 21वीं किस्त, जानें किन राज्यों के किसानों को मिल चुका है फायदा
PM Kisan Installment Update: दिवाली से पहले आ सकती है 21वीं किस्त, जानें किन राज्यों के किसानों को मिल चुका है फायदा

PM Kisan 21 Kist Kab Aayegi: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने आज वर्चुअल समारोह के माध्यम से पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की। इसके तहत देशभर के योग्य किसान परिवारों के बैंक खातों में ₹2,000 सीधे डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए गए। सरकार ने कुल ₹20,500 करोड़ से अधिक राशि 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को दी है। यह किस्त खासकर हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों को प्राथमिकता देते हुए जारी की गई है, जहां हाल की बारिश और बाढ़ से भारी नुकसान हुआ।

आपदा प्रभावित किसानों को विशेष प्राथमिकता

राज्य सरकारों से मिले इनपुट के आधार पर बारिश और बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को चयन में प्राथमिकता दी गई। यह सहायता रबी की बुवाई और त्योहारों के समय किसानों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ फसल नुकसान, मिट्टी कटाव और ढांचागत क्षति से उबरने में मदद करेगी।

राज्य

लाभार्थियों की संख्या

ट्रांसफर की गई राशि (₹ करोड़ में)

योजना शुरू होने से अब तक कुल ट्रांसफर राशि (₹ करोड़ में)

हिमाचल प्रदेश

8,01,045

160.21

3,631

पंजाब

11,09,895

221.98

6,553

उत्तराखंड

7,89,128

157.83

3,442

डेटा-PIB

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar: अकाउंट में कब आएंगे Rs. 10,000? mmry.brlps.in पर चेक करें Form स्टेटस

आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भेजा जा रहा पैसा: 

सरकार ने स्पष्ट किया कि फंड का वितरण केवल आधार-लिंक्ड बैंक खातों में किया जा रहा है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी e-KYC पूरी करें और समय-समय पर लाभार्थी स्टेटस पोर्टल पर चेक करें। शिकायतों और सवालों के लिए हेल्पलाइन नंबर और स्थानीय अधिकारी भी उपलब्ध हैं।

21वीं क़िस्त कब 

हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए जारी 

योजना का प्रकार 

केन्द्रीय क्षेत्र की योजना 

कुल वार्षिक लाभ 

6,000 रुपये

पात्र 

2 हेक्टेयर तक भूमि वाले छोटे और सीमांत किसान

ऑफिसियल वेबसाइट 

pmkisan.gov.in

हेल्पलाइन नंबर 

155261/011-24300606

योजना लांच 

24 फरवरी, 2019 

यहाँ देखें बेनिफिशियरी स्टेटस

पीएम किसान लाभार्थी स्टेटस चेक- आसान स्टेप्स

वेबसाइट खोलें: pmkisan.gov.in
पर जाएं।

‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें।

आधार, खाता या मोबाइल नंबर दर्ज करें।

‘Get Data’ बटन दबाएं।

स्क्रीन पर अपनी किस्त की स्थिति देखें – पिछली किस्त और 21वीं किस्त आई है या नहीं।

बेनिफिशियरी स्टेटस-Know Your Status PM Kisan 

₹3.75 लाख करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर 

साल 2019 से शुरू हुई पीएम-किसान योजना के तहत अब तक किसानों को ₹6,000 सालाना (3 किस्तों में) दिया जाता है। कुल ₹3.75 लाख करोड़ से अधिक राशि अब तक किसानों तक पहुँच चुकी है। इस राशि का उपयोग किसान बीज, उर्वरक, मशीनरी मरम्मत, पशुपालन और अन्य कृषि कार्यों में कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण बाजार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार किसानों की भलाई के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर निगरानी करती रहेगी और भविष्य की ज़रूरतों पर तुरंत कदम उठाएगी।

PM Kisan 21st Installment Date: अन्य राज्यों का पैसा कब होगा जारी: 

हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड में किस्त जारी होने के बाद अब उम्मीद है कि जल्द ही अन्य राज्यों के किसानों को भी राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त अक्टूबर महीने में किसानों के खातों में पहुँच सकती है। माना जा रहा है कि सरकार यह राशि दिवाली (21 अक्टूबर 2025) से पहले ट्रांसफर कर देगी। इस बार लगभग 10 करोड़ किसानों को ₹2,000-₹2,000 की किस्त मिलेगी।

Ladki Bahin Yojana Rule: रुक सकती है ₹1500 की क़िस्त, समय रहते पूरा करें यह जरूरी काम, लागू हुआ नया नियम

क्या है ई-श्रम कार्ड? लाभ, पात्रता और ऑनलाइन अप्लाई की सभी डिटेल्स यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 30, 2025, 12:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News