UP SIR Voter List 2026: वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया! ऐसे करें चेक, ceouttarpradesh.nic.in पर डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Jan 8, 2026, 19:09 IST

UP SIR Voter List 2026: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। मतदाता यह जांच सकते हैं कि उनका नाम सूची में है या कट गया। इसके लिए ECI की आधिकारिक वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in या electoralsearch.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। राज्य की राजधानी लखनऊ में सर्वाधिक मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है.

UP SIR Voter List 2026: वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया! ऐसे करें चेक, ceouttarpradesh.nic.in पर डायरेक्ट लिंक
UP SIR Voter List 2026: वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया! ऐसे करें चेक, ceouttarpradesh.nic.in पर डायरेक्ट लिंक

UP SIR Voter List 2026: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (Navdeep Rinva) ने बताया कि दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं, 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच नोटिस चरण के दौरान प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। बताते चलें कि इसके फाइनल वोटर लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी किया जायेगा।

यूपी SIR ड्राफ्ट मतदाता सूची 2026 क्या है?

उत्तर प्रदेश में Special Intensive Revision (SIR)-2026 चुनाव आयोग (ECI) द्वारा किया जाने वाला विशेष पुनरीक्षण अभियान है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना है, ताकि नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकें और डुप्लीकेट, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें। बता दें कि राज्य में इस प्रक्रिया के तहत सबसे अधिक बदलाव देखने को मिले हैं।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट कब हुई जारी:

यूपी की SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 6 जनवरी 2026 को जारी की गई। पहले इसे 31 दिसंबर 2025 को प्रकाशित किया जाना था, लेकिन 26 दिसंबर को सत्यापन पूरा होने के बाद तारीख बढ़ाई गई। यह ड्राफ्ट इसलिए अहम है क्योंकि इसी के आधार पर अंतिम मतदाता सूची तैयार होगी।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए 

यहाँ क्लिक करें 

ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम 

राज्य के मतदाता अपना नाम ऑनलाइन बेहद आसान तरीके से चेक कर सकते हैं:

CEO उत्तर प्रदेश की वेबसाइट से

  1. सबसे पहले CEO UP की आधिकारिक वेबसाइट http://ceouttarpradesh.nic.in पर जाएं.

  2. वेबसाइट के होमपेज पर “Special Intensive Revision (SIR) – 2026” नाम का एक पॉप-अप खुलेगा।

  3. इस पॉप-अप में “Search your name by EPIC number in draft electoral roll SIR 2026” टैब पर क्लिक करें।

  4. अगली स्क्रीन पर EPIC नंबर दर्ज करें।

  5. दिखाया गया कैप्चा कोड भरें।

  6. SEARCH बटन पर क्लिक करें।

  7. अगर आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में है, तो स्क्रीन पर जिला, विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र का नाम और वोटर लिस्ट में आपका क्रमांक दिखाई देगा।

  8. अगर नाम सूची में नहीं होगा, तो स्क्रीन पर “No Result Found” लिखा आएगा।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से

  1. वेबसाइट  http://electoralsearch.eci.gov.in पर जायें

  2. EPIC नंबर वाले बॉक्स में अपना वोटर आईडी नंबर दर्ज करें।

  3. कैप्चा कोड भरें।

  4. SEARCH बटन पर क्लिक करें।

  5. अगर आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मौजूद है, तो आपकी पूरी जानकारी दिखेगी।

  6. अगर नाम नहीं है, तो “No Result Found” का मेसेज दिखाई देगा।

क्या है हाई लाइट्स: 

डिटेल्स 

डेटा

संभावित मतदाता

12.55 करोड़

संभावित नाम कटौती

2.89 करोड़ (देश में सबसे अधिक)

दावा-आपत्ति की अवधि 

6 जनवरी से 6 फरवरी 2026

PDF ड्राफ्ट वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का तरीका

अगर आप पूरी सूची देखना चाहते हैं तो, नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें- 

स्टेप 1:  वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/download-eroll पर जाएँ.

स्टेप 2: राज्य: उत्तर प्रदेश चुनें

स्टेप 3: जिला, विधानसभा क्षेत्र और पार्ट नंबर सिलेक्ट करें

स्टेप 4: PDF डाउनलोड करें और Ctrl+F से नाम या वोटर ID सर्च करें. 

जिले वाइज कैसे देखें अपना नाम?

वाराणसी, लखनऊ और जौनपुर के मतदाता voters.eci.gov.in पर जाकर जिला चुनें। इसके बाद EPIC नंबर या नाम, उम्र और विधानसभा क्षेत्र भरकर ऑनलाइन अपना नाम आसानी से देख सकते हैं। ऐसे ही किसी भी जिले के नागरिक अपना नाम चेक कर सकते है. 

India's Census 2027: इस तारीख से शुरू हो रहा जनगणना का पहला फेज, कौन से डेटा होंगे कलेक्ट

नाम गलत या गायब हो तो क्या करें?

अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आपको चुनाव आयोग (ECI) में आपत्ति दर्ज करनी होगी। इसके लिए निर्धारित फॉर्म भरना जरूरी है।

UP के CEO नवदीप रिनवा के अनुसार, जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उन्हें 2003 की SIR सूची में शामिल होने का प्रमाण या ECI द्वारा मान्य दस्तावेज देना होगा। वहीं, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नामों पर आपत्ति के लिए फॉर्म-7 भरा जा सकता है।

यदि जारी की गई ड्राफ्ट लिस्ट में आपका नाम नहीं है या विवरण गलत है, तो आप 6 फरवरी 2026 तक दावा या आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:

Form 6: नया नाम जोड़ने के लिए

Form 7: गलत नाम हटाने के लिए

Form 8: नाम/पता/उम्र सुधार के लिए

ऑनलाइन आवेदन: https://voters.eci.gov.in

ऑफलाइन: अपने BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क करें.

कहाँ मिलेगा आपत्ति के लिए फॉर्म-7?

ये फॉर्म voters.eci.gov.in, ECINET ऐप या ऑफलाइन अपने BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के पास जमा किए जा सकते हैं। अगर आपत्ति सही पाई जाती है, तो नाम हटाया या जोड़ा जा सकता है।

यहाँ से भी मिल सकती गई मदद: 

राज्य के वोटर, वोटर हेल्पलाइन: 1950 या फिर CEO की यूपी वेबसाइट http://ceouttarpradesh.nic.in पर भी विजिट कर सकते है.

West Bengal Voter List: SIR ड्राफ्ट रोल जारी, अपना नाम ऐसे करें चेक, नाम गायब तो करें यह काम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 8, 2026, 19:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News