Bihar STET 2026 Dummy Admit Card: 25 सितंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड, 30 सितंबर तक कर सकेंगे करेक्शन
Bihar STET 2026 Dummy Admit Card: बिहार एसटेट डमी एडमिट कार्ड 25 सितंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar STET 2026 Dummy Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने STET 2026 को लेकर जरूरी अपडेट जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने 22 सितंबर 2026 तक एसटेट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा किया है, उनके लिए डमी एडमिट कार्ड 25 सितंबर 2026 की दोपहर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
कहां मिलेगा बिहार एसटेट डमी एडमिट कार्ड 2026 लिंक?
Bihar STET 2026 का डमी एडमिट कार्ड 25 सितंबर 2026 को दोपहर के बाद उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निर्धारित वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाना होगा। इसके बाद User ID और Password की मदद से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दी गई सभी विवरणों को ध्यान से चेक करना चाहिए।
#Bihar #BSEB #BiharBoard @BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp https://t.co/rRZ28Ljmeb
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) September 24, 2026
30 सितंबर तक कर सकेंगे सुधार
अभ्यर्थी बिहार STET डमी एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण में किसी तरह की गलती होने पर 25 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने नाम, जन्म तिथि, श्रेणी और अन्य जरूरी जानकारी को ध्यान से जांचना चाहिए। अगर डमी एडमिट कार्ड में कोई जानकारी गलत है, तो उम्मीदवार निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन माध्यम से उसमें सुधार कर सकते हैं। 30 सितंबर के बाद सुधार का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करना चाहिए।
कैटेगरी में बदलाव पर देनी होगी अतिरिक्त फीस
अगर कोई उम्मीदवार अपनी आरक्षित श्रेणी से जुड़ी जानकारी में बदलाव करता है और इसके कारण अतिरिक्त परीक्षा शुल्क देना पड़ता है, तो उसे यह शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। अतिरिक्त परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है। इसलिए कैटेगरी में बदलाव करने वाले उम्मीदवार समय रहते जरूरी फीस जमा कर दें।
Bihar STET Dummy Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले STET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद User ID और Password की मदद से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद Dummy Admit Card डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा। डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई सभी जानकारी चेक करें और किसी गलती की स्थिति में तय समय के अंदर ऑनलाइन सुधार करें।
Bihar STET 2026 महत्वपूर्ण तारीखें
कैंडिडेट्स नीचे दी तालिका में बिहार एसटेट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
| विवरण | तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 22 सितंबर 2026 |
| डमी एडमिट कार्ड जारी | 25 सितंबर 2026 |
| डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड और सुधार | 25 से 30 सितंबर 2026 |
| अतिरिक्त परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख | 30 सितंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | stetregistration.cbrt.co.in |
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.