SSC Stenographer Answer Key 2026 OUT: एसएससी स्टेनोग्राफर आंसर की जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
SSC Stenographer Answer Key 2026 OUT: उम्मीदवार जिसने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा दी थी, वे अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Stenographer Answer Key 2026 OUT: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 23 सितंबर को स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' (Stenographer Grade C & D) परीक्षा 2026 की आंसर की और रिस्पांस शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। जो उम्मीदवार इस कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी भी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में दिए गए किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो वह निर्धारित समय के भीतर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
SSC Stenographer Answer Key 2026 Download Link
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC Stenographer Grade C & D Examination 2026 की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं और अंको का आकलन कर सकते हैं।
| SSC Stenographer Answer Key 2026 PDF |
ऐसे डाउनलोड करें SSC Stenographer Answer Key 2026:
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए 'Answer Key' टैब पर या लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें।
-
यहाँ 'Stenographer Grade C & D Examination 2026 Answer Key' के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और पासवर्ड (Password) दर्ज करके लॉगिन करें।
-
स्क्रीन पर आपकी रिस्पांस शीट और आंसर की दिखाई देंगी, जिन्हें आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
ऑनलाइन आपत्ति (ऑब्जेक्शन) दर्ज करने की प्रक्रिया और शुल्क
यदि किसी उम्मीदवार को जारी की गई आंसर की के किसी भी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वे इसके खिलाफ ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो 23 सितंबर 2026 (रात्रि 11:00 बजे) से शुरू होकर 26 सितंबर 2026 (रात्रि 11:00 बजे) तक एक्टिव रहेगी। इस बार आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आपत्ति शुल्क को घटाकर प्रति प्रश्न 50 रुपये कर दिया है (जो पहले ₹100/- हुआ करता था)। निर्धारित तिथि और समय यानी 26 सितंबर 2026 के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.