Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से आयोजित क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड ने लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की थी। इसके बाद 24 जुलाई 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी और अभ्यर्थियों से आपत्तियां भी मांगी गई थीं। अब आपत्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने की तारीख का इंतजार कर रहे हैं।
RSSB चेयरमैन आलोक राज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए LDC रिजल्ट को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि LDC परीक्षा का रिजल्ट 27 या 28 सितंबर 2026 को जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, RSSB ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की अंतिम तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में अभ्यर्थियों को इन तारीखों के आसपास बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। रिजल्ट की अंतिम तारीख की पुष्टि RSSB की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।
रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर सहित मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। रिजल्ट के साथ ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण से जुड़ी जानकारी भी बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी।
प्रवीण जी, LDC exam रिजल्ट 27 या 28 सितंबर को निकालने का प्रयास होगा।
— Alok Raj (@alokrajRSSB) September 22, 2026
RSSB LDC Result 2026 Kaise Check Kare?
अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अब Clerk Grade-II / Junior Assistant Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसे डाउनलोड कर लें और Ctrl+F के माध्यम से अपना रोल नंबर चेक करें
राजस्थान LDC रिजल्ट 2026 के बाद क्या होगा?
राजस्थान LDC भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इसमें टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।
