[OUT] AIIMS NORCET 11 Result 2026: aiimsexams.ac.in पर जारी हुआ नॉरसेट 11 रिजल्ट, ये रहा Direct Link

Last Updated: Sep 19, 2026, 09:07 IST

AIIMS NORCET-11 Result 2026 OUT: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने 18 सितंबर 2026 को नॉरसेट-11 प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

AIIMS NORCET 11 Result 2026 डाउनलोड करें।
AIIMS NORCET 11 Result 2026 डाउनलोड करें।

AIIMS NORCET-11 Prelims Result 2026 OUT: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने 18 सितंबर 2026 को नॉरसेट-11 प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा के लिए कुल 1,22,099 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,00,804 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 55,967 उम्मीदवार स्टेज-I में सफल हुए हैं और 12,638 उम्मीदवारों को स्टेज-II के लिए चुना गया है।

उम्मीदवार रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर, कैटेगरी और परसेंटाइल की जानकारी दी गई है। स्टेज-I यानी प्रीलिम्स परीक्षा केवल क्वालिफाइंग परीक्षा है। इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। स्टेज-I में सफल उम्मीदवार ही स्टेज-II यानी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नॉरसेट-11 रिजल्ट लिंक के जरिए अपना स्कोर, कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट की जानकारी देख सकते हैं।

AIIMS NORCET 11 Prelims Result 2026- हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एम्स नॉरसेट-11 प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देख सकते हैं।

संस्थान का नाम 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS, New Delhi)

परीक्षा का नाम (Exam Name)

नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET 11)

चरण 

स्टेज-1 (प्रीलिम्स परीक्षा)

प्रीलिम्स परीक्षा तिथि 

12 सितंबर 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

18 सितंबर 2026 (जारी)

अगला चरण (Next Stage)

स्टेज-2 (मेन्स परीक्षा)

आधिकारिक वेबसाइट 

aiimsexams.ac.in

AIIMS NORCET 11 Result 2026 Link [Active]

एम्स नॉरसेट-11 प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स 18 सितंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट का लिंक भी एक्टिव हो गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेज-1 में सफल उम्मीदवार ही स्टेज-2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

AIIMS NORCET 11 Result Link 

यहां क्लिक करें

NORCET 11 Prelims Result 2026 कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना नॉरसेट परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप AIIMS की आधिकारिक साइट-aiimsexams.ac.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर Results & Announcements सेक्शन में Norcet 11 Result Link पर क्लिक करें। 

  • अब लॉगिन विंडो में अपना लॉगिन दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे चेक करें और डाउनलोड करें।

NORCET 11 Result 2026 पर उल्लिखित विवरण

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए विवरणों को जरूर चेक करें। परिणाम पर निम्नलिखित विवरण दिए होते हैं। 

  • उम्मीदवार नाम, फोटो, रोल नंबर और कैंडिडेट आईडी, रोल नंबर

  • कैटेगरी

  • कट ऑफ मार्क्स

  • परसेंटाइल स्कोर

  • क्वालिफाइंग स्टेटस सहित अन्य विवरण

AIIMS NORCET 11 कट ऑफ 2026

AIIMS NORCET 11 प्रीलिम्स 2026 के कट-ऑफ मार्क्स रिजल्ट के साथ जारी कर दिए गए हैं। यह मार्क्स उम्मीदवारों के प्रदर्शन, उनकी कैटेगरी, कुल परीक्षार्थियों की संख्या और सीटों के आधार पर तय किए जाते हैं। ध्यान रखें कि केवल क्वालिफाइंग मार्क्स लाना ही काफी नहीं है, बल्कि स्टेज-2 (मुख्य परीक्षा) में जाने के लिए तय कट-ऑफ लिस्ट को पार करना जरूरी होगा।

Screenshot 2026-09-18 185059

AIIMS NORCET-11 Stage-2 Admit Card और परीक्षा की तारीखें

एम्स नॉरसेट-11 स्टेज-2 परीक्षा 30 सितंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 26 सितंबर, 2026 को जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को परीक्षा के शहर और राज्य की जानकारी परीक्षा से 7 दिन पहले यानी 23 सितंबर, 2026 को दे दी जाएगी।

AIIMS NORCET 11 Exam: कुल आवेदन और कैटेगरी के आंकड़े

नॉरसेट-11 के लिए कुल 1,22,099 आवेदन प्राप्त हुए हैं। श्रेणी के अनुसार आंकड़ों की बात करें तो अनारक्षित (UR) के 32,405, ओबीसी (OBC) के 37,127, एससी (SC) के 31,388, एसटी (ST) के 13,957 और ईडब्ल्यूएस (EWS) के 7,222 आवेदन शामिल हैं। इसके अलावा, कुल 845 PwBD उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और कुल 86,399 महिला आवेदन प्राप्त हुए हैं।

कोर्ट के निर्देश और रोल नंबर 4105257 से जुड़ी जानकारी

माननीय केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के ओ.ए. संख्या 3371/2026 (दिनांक 10 सितंबर 2026) के निर्देशानुसार, रोल नंबर 4105257 का रिजल्ट सीलबंद लिफाफे में रखने का आदेश दिया गया है। चूंकि नॉरसेट परीक्षा दो चरणों में होती है और स्टेज-II की परीक्षा 30 सितंबर को है, इसलिए इस रोल नंबर वाले अभ्यर्थी को स्टेज-I के रिजल्ट को देखे बिना स्टेज-II में शामिल होने की अस्थायी अनुमति दी गई है। इनका अभ्यर्थित्व और रिजल्ट CAT के अंतिम आदेश और परीक्षा के नियमों के अधीन होंगे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 18, 2026, 19:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News