UP Deled Admit Card 2026 1st, 2nd, 3rd और 4th सेमेस्टर एडमिट कार्ड कहां और कैसे डाउनलोड करें, जानें

Last Updated: Sep 19, 2026, 10:55 IST

उत्तर प्रदेश में डीएलएड (UP D.El.Ed) प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा तिथियां जारी कर दी गई हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए UP Deled Admit Card 2026 जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे आधिकारिक परीक्षा पोर्टल btcexam.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Deled Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
UP Deled Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

UP Deled Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश डीएलएड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से डीएलएड के 1st, 2nd, 3rd और 4th सेमेस्टर की परीक्षा तिथियां जारी की जा चुकी हैं। अब अभ्यर्थियों को यूपी डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 के जारी होने का इंतजार है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, पाली और अन्य जरूरी विवरण दिए जाएंगे। इस लेख में जानें यूपी डीएलएड एडमिट कार्ड कब जारी होगा और इसे कहां और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे।

UP DElEd Exam Date 2026: कब होंगी परीक्षाएं?

परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, UP D.El.Ed प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 सितंबर 2026 से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक चलेंगी।

इसके अलावा बैक पेपर और आंशिक अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया गया है। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 अक्टूबर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक होंगी। वहीं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

UP Deled Admit Card 2026 कब जारी होगा?

परीक्षा तिथियां और टाइम-टेबल जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। यूपी DElEd एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र रिलीज होने के बाद अभ्यर्थी इसे btcexam.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, विषय और पाली से जुड़ी जानकारी देख लें। किसी भी तरह की गलती मिलने पर संबंधित परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क करना सही रहेगा।

यूपी डीएलएड एडमिट कार्ड कहां और कैसे डाउनलोड करें?

यूपी डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर जाना होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होम पेज पर UP D.El.Ed Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।

  4. सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचें।

  6. इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा। एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम से संबंधित निर्देशों को पहले से पढ़ लेना चाहिए।

UP DElEd Time Table 2026 Notice PDF कहां मिलेगा?

यूपी डीएलएड परीक्षा 2026 की डेटशीट और आधिकारिक टाइम-टेबल का नोटिस PDF अभ्यर्थियों के लिए btcexam.in पर उपलब्ध है। इस नोटिस में सेमेस्टरवार परीक्षा तिथि, विषय और पाली से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिस PDF डाउनलोड करके अपने सेमेस्टर की परीक्षा तिथि और विषयवार कार्यक्रम चेक कर सकते हैं।

UP DElEd Exam Date 2026 PDF

यहां क्लिक करें

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 19, 2026, 10:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News