UP JEECUP 2027: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी, 1 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन
UP JEECUP 2027: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2027 का रजिस्ट्रेशन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। JEECUP के लिए रजिस्ट्रेशन 1 दिसंबर से शुरू किए जाएंगे। कैंडिडेट एग्जाम डेट और एप्लिकेशन फीस सहित अन्य डिटेल्स आगे लेख में जानें।
UP JEECUP 2027: उत्तर प्रदेश ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (JEECUP) एकेडमिक सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 दिसंबर से शुरू करेगा। जारी शेड्यूले के अनुसार JEECUP 2027 एंट्रेंस एग्जाम 7 मई से 15 मई के बीच CBT मोड में आयोजित होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कुल 2,223 सरकारी, प्राइवेट, एडेड और अनएडेड पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूशन एंट्रेंस एग्जाम के ज़रिए एडमिशन देंगे। इन इंस्टिट्यूशन में कुल मिलाकर लगभग 2.64 लाख सीटें हैं। कोर्स में इंजीनियरिंग और फार्मेसी डिप्लोमा प्रोग्राम के साथ-साथ दूसरे प्रोग्राम भी शामिल हैं।
काउंसिल जून में एडमिशन प्रोसेस पूरा करने की योजना बना रही है, जिसके बाद जुलाई में नया सेशन शुरू होगा। उत्तर प्रदेश के सरकारी, प्राइवेट पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट ऑफर किए जाने वाले डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन चाहने वाले कैंडिडेट 20 अप्रैल, 2027 तक एप्लीकेशन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
UP JEECUP 2027 Eligibility Criteria
यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2027 में बैठने के लिए कैंडिडेट को क्लास 10 में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। इसी के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में भी कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं।
UP JEECUP 2027 Exam Schedule
कैंडिडेट यूपी JEECUP 2027 एग्जाम शेड्यूल देखने के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
| JEECUP 2027 रजिस्ट्रेशन शुरू | 1 दिसंबर, 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 20 अप्रैल, 2027 |
| जेईईसीयूपी 2027 परीक्षा | 7 से 15 मई, 2027 |
| प्रवेश प्रक्रिया | जून 2027 |
| नया शैक्षणिक सत्र शुरू होता है | जुलाई 2027 |
How to Apply for UP JEECUP 2027: यूपी पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन कैसे करें?
कैंडिडेट यूपी पॉलिटेक्निक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2027 नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "UP JEECUP 2027 Registration" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से आवेदन फॉर्म खोलें और अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- निर्धारित फॉर्मेट में अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी (Category) के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लेना ना भूलें।
UP JEECUP 2027 Application Fees
यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम एप्लीकेशन फीस जनरल और ओबीसी केटेगरी के लिए 300 रुपये और एससी, एसटी के लिए 200 रुपये है।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.