दुल्हन बनीं IAS पल्लवी मिश्रा, BA LLB और संगीत में मास्टर्स के बाद यूपीएससी में गाड़ा था झंडा
IAS Pallavi Mishra: कहते हैं अगर आपके अंदर कड़ी मेहनत करने और जीत का जज्बा हो, तो कुछ भी मुश्किल नहीं। बस कर गुजरने की सही दिशा चाहिए। भोपाल की रहने वाली पल्लवी मिश्रा की कहानी भी यही कहती है, जिन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की और जिसमें उनकी रैंक 73 आई। आज वह एक सफल IAS है।
IAS Pallavi Mishra Motivational Story in Hindi: पल्लवी मिश्रा मूल रूप से भोपाल की रहने वाली है। वह एक साधारण परिवार से आती है। उनके पिता बताते हैं कि बेटी शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही है। आज IAS बन पल्लवी मिश्रा ने हमारा सपना पूरा कर दिया है। हमारी बेटी आज देश के लिए एक मिसाल बनकर उभरी है और हमें पल्लवी पर गर्व है। पल्लवी की सफलता के पीछे उनका परिवार भी बड़ी ताकत रहा। उनके बड़े भाई आदित्य मिश्रा आईपीएस अधिकारी हैं। वे मध्य प्रदेश कैडर के 2018 बैच के अफसर हैं। भाई को वर्दी में देखकर पल्लवी ने भी सिविल सेवा का सपना देखा और उसे पूरा किया।
2023 बैच की IAS है पल्लवी
पल्लवी मिश्रा 2023 बैच की IAS है। उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से बीए एलएलबी (ऑनर्स) किया। इसके बाद संगीत में मास्टर्स की डिग्री ली। शास्त्रीय गायन की बाकायदा ट्रेनिंग भी ली। अपनी मास्टर्स पूरी करने के बाद पल्लवी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। 10 से 12 घंटे की पढ़ाई, अनुशासन, लगन और कड़े अनुशासन को फॉलो करते हुए आखिरकार वह IAS बन गई।
पल्लवी की आई UPSC में 73वीं रैंक
पल्लवी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 73 रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। फिलहाल पल्लवी पंजाब के अमृतसर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के पद पर काम कर रही हैं। पल्लवी मिश्रा ने आज यानी 28 नवंबर को आदित्य शर्मा के साथ सात फेरे ले लिए है।
आदित्य शर्मा भी है IAS
आदित्य शर्मा भी पल्लवी की तरह IAS ही है। वह इस समय पंजाब के तरनतारन जिले में एडीसी के पद पर तैनात हैं। उनका जन्म 11 नवंबर 1998 को हुआ था वह मूल रूप से जीरकपुर के रहने वाले हैं। आदित्य ने चंडीगढ़ के जीएमसीएच सेक्टर-32 से एमबीबीएस की डिग्री ली है। डॉक्टर बनकर करियर की शुरुआत की, लेकिन उनका मन देश की सेवा करने का था और वह भी एक सफल IAS है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.