CAT 2026 Exam: कैट परीक्षा की टाइमिंग, शिफ्ट्स और गाइडलाइंस देखें यहां
CAT 2026 Exam: कैट की परीक्षा दिनांक 29 नवंबर 2026 को तीन शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। इस एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीच लेख में परीक्षा की टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा की अवधि और गाइडलाइंस सहित अन्य डिटेल्स देख सकते हैं।
CAT 2026 Exam: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) द्वारा कल 29 नवंबर 2026 को कैट की परीक्षा का आयोजन किया जाना है। परीक्षा कुल तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 08.30 से 10.30 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 बजे से 02.30 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 04.30 बजे से 06.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। कैट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एग्जाम शुरू होने से करीब 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि बाद में वेरिफिकेशन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
CAT 2026 Exam - हाइलाइट्स
कैट की परीक्षा में कुल 3 सेक्शन आएंगे। पहले सेक्शन में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), दूसरे सेक्शन में डेटा इंटरप्रिटेशन व लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और तीसरे सेक्शन में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA) से जुड़े प्रश्न आएंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए कुल 40 मिनट दिए जाएंगे। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | कैट परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 29 नवंबर 2026 |
| शिफ्ट्स | पहली शिफ्ट सुबह 08.30 से 10.30 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 बजे से 02.30 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 04.30 बजे से 06.30 बजे तक आयोजित |
| रिपोर्टिंग टाइम | परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले |
| गेट बंद होने का समय | परीक्षा से आधा घंटा पहले |
CAT 2026 Exam Timings
कैट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में करीब 90 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है। दिव्यांग कैटेगरी से जुड़े अभ्यर्थियों को 20 मिनट एक्स्ट्रा दिए जाएंगे। हालांकि परीक्षा कुल 120 मिनट की होगी। दिव्यांग के अलावा अन्य किसी कैटेगरी के उम्मीदवार को एक्स्ट्रा टाइम नहीं दिया जाएगा।
CAT 2026 Exam Guidelines
कैट की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
-
कैट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है।
-
एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र जरुर लेकर आएं।
-
एडमिट कार्ड पर फोटो क्लियर नहीं है, तो 2 रंगीन पासपोर्ट साइज आकार के फोटो साथ लेकर आएं।
-
एडमिट कार्ड में जरूरी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
-
परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश को ध्यान से पढ़ें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.