GDS Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट कब आएगी? यहां करें चेक
India Post GDS Result 2026, GDS 1st Merit List: इंडिया पोस्ट विभाग ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के करीब 23,757 पदों के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने GDS भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपनी सर्कल वाइज रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे। इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट, मेरिट कब आएगी इसके बारे में सभी अपडेट्स इस लेख से प्राप्त करें।
India Post GDS Result 2026, GDS 1st Merit List, Gramin Dak Sevak Sarkari Result: भारतीय डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किया जा सकता है। इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होती है। उम्मीदवारों का चयन सीधे 10वीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर किया जाता है।
जैसे ही इंडिया पोस्ट GDS भर्ती का रिजल्ट जारी होगा, चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर GDS मेरिट लिस्ट 2026 में जारी किए जाएंगे। अलग-अलग राज्यों के सर्किल के अनुसार सबसे पहले इंडिया पोस्ट 1st मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे आधिकारिक पोर्टल से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे और अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना नाम आसानी से चेक कर सकेंगे।
इंडिया पोस्ट GDS मेरिट लिस्ट 2026 हाइलाइट्स
संचार मंत्रालय के तहत इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 को बंद कर दी है। अब आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार GDS मेरिट लिस्ट 2026 का इंतजार कर रहे हैं। इंडिया पोस्ट GDS भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | ग्रामीण डाक सेवक (GDS) |
| भर्ती निकाय का नाम | इंडिया पोस्ट |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास |
| कुल रिक्तियां | 23,757 |
| पदों के नाम | ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 सितंबर 2026 |
| पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख | 10 अक्टूबर 2026 (संभावित) |
| रिजल्ट का माध्यम | ऑनलाइन PDF |
| चयन का आधार | 10वीं कक्षा के अंक |
इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट 2026 कब आएगा?
पिछले ट्रेंड को देखते हुए GDS रिजल्ट 10 अक्टूबर के आसपास जारी किया जा सकता है। रिजल्ट सर्कल के अनुसार अलग-अलग मेरिट लिस्ट के रूप में जारी होगा। उम्मीदवार जिस राज्य से आवेदन करेंगे, वे उसी सर्कल की PDF डाउनलोड करके उसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकेंगे। PDF में नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर होने पर उम्मीदवारों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट कैसे डाउलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से सर्कल वाइज मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
-
सबसे पहले आप इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर GDS Online Engagement Shortlisted टैब पर क्लिक करें।
-
अब अपने सर्कल को चुनें और 1st मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
-
पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
इसे डाउनलोड करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें।
इंडिया पोस्ट GDS डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया क्या है?
India Post GDS की मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और अन्य संपर्क माध्यमों के जरिए वेरिफिकेशन की पूरी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को तय तारीख और समय पर संबंधित डिविजनल ऑफिस में पहुंचकर अपने दस्तावेजों की जांच करवानी होगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं?
उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन के समय सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति और जरूरत के अनुसार फोटोकॉपी साथ लेकर जाना चाहिए। आमतौर पर निम्न दस्तावेज जरूरी होते हैं:
-
10वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
-
हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
-
जन्म तिथि का प्रमाण
-
जाति प्रमाण पत्र
-
EWS प्रमाण पत्र
-
दिव्यांगता प्रमाण पत्र — PwD उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो
-
कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट — BPM पद के लिए, जहां लागू हो
-
वैध फोटो पहचान पत्र — आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि
-
निवास/डोमिसाइल प्रमाण पत्र
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें और अपने संबंधित सर्किल द्वारा जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.