UPESSC Assistant Professor Answer Key 2026 OUT: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की जारी, 29 नवंबर तक दर्ज करें ऑब्जेक्शन

Last Updated: Nov 22, 2026, 22:13 IST

UPESSC Assistant Professor Answer Key 2026 OUT: जिन उम्मीदवारों ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में दिए गए किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 29 नवंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

UPESSC Assistant Professor Answer Key 2026 Link यहां देखें।
UPESSC Assistant Professor Answer Key 2026 Link यहां देखें।

UPESSC Assistant Professor Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने 22 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के मास्टर सेट की उत्तर कुंजी अपलोड की है। जिन उम्मीदवारों ने 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा दी थी, वे अब अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके दिए गए उत्तर में गलती लगती है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है।

UPESSC Assistant Professor Answer Key 2026 Link

UPESSC-Assistant-Professor-Asnwer-Key

UPESSC Assistant Professor Exam 2026: कब हुई थी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर चयन परीक्षा (विज्ञापन संख्या 04/2026) का आयोजन 19 और 20 नवंबर 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा दोनों दिनों में दो-दो पालियों में आयोजित हुई थी।

UP Assistant Professor Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आंसर की देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर Notice Board सेक्शन में विo संo 04/2026 सहायक आचार्य की उत्तर कुंजी (Answer Key) एवं प्रश्न आपत्ति (Qs. Objection) से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

  3. फिर मांगी गई जानकारी (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

  4. उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसमें अपने उत्तरों को चेक करें और डाउनलोड करें।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 22, 2026, 22:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News