India Post GDS 2nd Merit List 2026: अभ्यर्थियों के लिए खुशी की बात यह है कि इंडिया पोस्ट जीडीएस द्वितीय मेरिट लिस्ट 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली है। 1st मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी हुई थी, इसलिए उम्मीद है जल्द सभी राज्यों की 2nd मेरिट लिस्ट सर्कल-वाइज पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करा दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपने राज्य की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे और चयनित अभ्यर्थी अगले राउंड के दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए पात्र होंगे।
कब जारी होगी इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट 2026?
दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। पिछली बार की तरह, पहली लिस्ट आने के लगभग 1 महीने बाद दूसरी लिस्ट जारी की जाती है। पहली लिस्ट 12 अक्टूबर को आई थी, इसलिए उम्मीद है कि दूसरी मेरिट लिस्ट आज 20 नवंबर को जारी हो सकती है।
हर राज्य की मेरिट लिस्ट इस वेबसाइट पर मिलेगी
इंडिया पोस्ट की ओर से दूसरी मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर डाली जाएगी। सभी राज्यों की लिस्ट अलग-अलग जारी होगी।
India Post GDS 2nd Merit List 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?
दूसरी मेरिट लिस्ट की PDF फाइल में वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार, नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक लिस्ट 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।
2. होम पेज पर 'Shortlisted Candidates: Schedule-II, July-2026' लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद अपने राज्य को चुनें और लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आपके राज्य की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
5. इसमें अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें और डाउनलोड करें।
जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट में क्या जानकारी होगी?
मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर, पोस्ट का नाम, डिवीजन, वर्ग और उन्हें मिले अंक लिखे होंगे। जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में होगा, उन्हें अगले चरण में अपने दस्तावेजों की जांच (Document Verification) करानी होगी।
.webp)