Sarkari Naukri-Result 2026 Live Updates: SBI क्लर्क, IBPS PO, TET परीक्षा एडमिट कार्ड 2026, UP, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, MP, सीटीईटी परीक्षा प्रवेश पत्र लाइव अपडेट लेख में जानें।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर। देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों, मंत्रालयों, रेलवे, बैंकिंग संस्थानों और पुलिस विभागों में कई पदों पर भर्तियां निकाली जा रही हैं। इन भर्तियों के माध्यम से 10वीं, 12वीं पास उम्मीदवार सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी हमने इस लेख में उपलब्ध करा दी है।
इस लाइव अपडेट में आपको केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी होने वाली नई सरकारी भर्तियों की जानकारी मिलेगी। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संबंधित भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
10वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां
10वीं पास उम्मीदवारों के लिए रेलवे, बैंक डाक विभाग, सुरक्षा बलों और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में नौकरी पाने के अवसर उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
12वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां
12वीं पास युवाओं के लिए भी सरकारी क्षेत्र में कई अच्छे अवसर हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC), रेलवे, पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है।
प्रमुख भर्तियां इस प्रकार हैं:
1. SSC CHSL भर्ती
2. SSC स्टेनोग्राफर भर्ती
3. रेलवे NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती
4. पुलिस कांस्टेबल भर्ती
5. वन रक्षक भर्ती
6. डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट
7. विभिन्न विभागों में क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर
इन पदों के लिए लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन जैसी चयन प्रक्रियाएं निर्धारित की जा सकती हैं।
इन विभागों में निम्नलिखित पदों पर भर्तीयां जारी हैं
इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026
आवेदन की तारीख - 25 नवंबर, 2026
सुप्रीम कोर्ट वैकेंसी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख - 25 नवंबर, 2026
AFMS SSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026
आवेदन की अंतिम तारीख - 18 नवंबर, 2026
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026
आवेदन की अंतिम तारीख - 8 दिसंबर, 2026
सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें?
सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते है:
1. संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
3. अपनी योग्यता और आयु सीमा की जांच करें।
4. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
5. आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
6. आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
