अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं अनंत सिंह के दामाद, जानें बेटी के पास है कौन सी डिग्री
Rishikesh Kumar Education & Biography: बाहुबली नेता अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को पटना के बिहटा निवासी और कमांडेंट रणविजय कुमार के बेटे ऋषिकेश कुमार से होने जा रही है, जिन्होंने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। साथ ही, यहां से उनकी पूरी एजुकेशन क्वालिफिकेशन को देखें।
Who is Anant Singh Son in Law Rishikesh Kumar: बिहार की राजनीति में 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर बाहुबली नेता अनंत सिंह इन दिनों अपने किसी सियासी बयान नहीं, बल्कि अपनी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी को लेकर देशभर में काफी चर्चा में है। छोटे सरकार के घर 25 नवंबर 2026 को होने वाले इस भव्य विवाह समारोह के बीच हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है आखिर अनंत सिंह ने अपनी लाडली बेटी के लिए कैसा जीवनसाथी चुना है और उनके होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार कौन हैं?
सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड वायरल होने के बाद जो डिटेल्स सामने आई हैं, उसने लोगों को काफी ज्यादा चौंका दिया है। अनंत सिंह के होने वाले दामाद न केवल एक प्रतिष्ठित और अनुशासित परिवार से ताल्लुक रखते हैं, बल्कि वे हायर एजुकेटेड भी हैं। साथ ही, वे विदेश में ही सेटल हैं।
कौन हैं विधायक अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार?
अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के बिहटा क्षेत्र (कृष्णानगर) के रहने वाले हैं।
1. कमांडेंट के बेटे हैं ऋषिकेश: ऋषिकेश एक बेहद अनुशासित और प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता रणविजय कुमार सुरक्षा बल में कमांडेंट के पोस्ट पर काम करते हैं, जबकि उनकी माता का नाम आशा देवी है।
2. शादी के कार्ड में डिग्री का खास जिक्र: अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र को बेहद पारंपरिक अंदाज में छपवाया है, लेकिन उसमें दूल्हे की शैक्षणिक उपलब्धि को प्रमुखता से हाइलाइट किया गया है। कार्ड में ऋषिकेश कुमार के नाम के ठीक नीचे लिखा गया है ‘MBA, Georgia State University, Atlanta, USA’।
ऋषिकेश कुमार का परिचय: मुख्य डिटेल्स की टेबल
अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार से जुड़ी सभी प्रमुख डिटेल्स और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई इस टेबल को देखें।
| डिटेल्स | ऑफिशियल डिटेल्स |
| पूरा नाम | ऋषिकेश कुमार (उर्फ अंकित) |
| मूल निवास | कृष्णा नगर, बिहटा (पैतृक गांव: घोड़ाटाप, पटना जिला, बिहार) |
| पिता का नाम और पोस्ट | रणविजय कुमार (सीआरपीएफ में कमांडेंट के पद पर कार्यरत) |
| हायर एजुकेशन | MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) |
| यूनिवर्सिटी | जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी (Georgia State University), अटलांटा, अमेरिका |
| वर्तमान प्रोफेशन | अमेरिका (USA) में कॉर्पोरेट क्षेत्र में हाई पोस्ट पर कार्यरत (पिछले करीब 10 सालों से वहीं निवास) |
| होने वाली पत्नी | शिवांगी सिंह (अनंत सिंह और नीलम देवी की छोटी बेटी) |
| कब होगी शादी? | 25 नवंबर 2026 (20 नवंबर को तिलक और फलदान समारोह) |
एजुकेशन और क्वालिफिकेशन: अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से किया MBA
ऋषिकेश कुमार की सबसे बड़ी पहचान उनकी शानदार शैक्षणिक योग्यता है। शादी के निमंत्रण लेटर में भी उनके नाम के साथ उनकी डिग्रियों का प्रमुखता से उल्लेख किया गया है:
- विदेशी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई: ऋषिकेश ने अपनी हाइयर एजुकेशन अमेरिका के अटलांटा स्थित प्रसिद्ध जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी (Georgia State University) से प्राप्त की है। साथ ही, उन्होंने यहां से एमबीए (MBA) की डिग्री भी हासिल की है।
- अमेरिका में शानदार करियर: पढ़ाई पूरी करने के बाद ऋषिकेश भारत लौटने के बजाय अमेरिका में ही बस गए है। वे पिछले लगभग एक दशक यानी 10 साल से ही अमेरिका में रह रहे हैं। साथ ही, वहां एक प्रतिष्ठित प्राइवेट कंपनी में बड़े पोस्ट पर काम करते है।
- पढ़ी-लिखी हैं दुल्हन शिवांगी: अनंत सिंह ने खुद की पढ़ाई भले ही कम की हो, लेकिन अपने बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी। उनकी बेटी शिवांगी सिंह ने भी देश के नामी संस्थानों सेंट बिशप स्कूल (रांची), बिरला कॉलेज (पिलानी) और एमिटी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है।
पारिवारिक जानकारी: अनुशासन और सादगी से जुड़ा है परिवार
ऋषिकेश कुमार का परिवार मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के बिहटा प्रखंड के घोड़ाटाप गांव का रहने वाला है, हालांकि उनका परिवार बिहटा के कृष्णा नगर और वर्तमान में अहमदाबाद में भी निवास करता है।
- कमांडेंट के बेटे हैं ऋषिकेश: उनके पिता रणविजय कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कमांडेंट जैसे गौरवशाली और जिम्मेदार पोस्ट पर काम करते हैं।
- एक ओर जहां अनंत सिंह की पहचान बिहार के दबंग और बाहुबली नेता के रूप में रही है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी बेटी के लिए एक बेहद शांत, सुशिक्षित और सैन्य-अर्धसैनिक पृष्ठभूमि वाले परिवार को चुना है।
क्या अनंत सिंह दामाद को तोहफा में देंगे डिफेंडर कार?
छोटे सरकार और पूर्व विधायक नीलम देवी की छोटी बेटी शिवांगी पहली बार अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा सुनने में आ रहा है कि अनंत सिंह अपने दमाद को शादी में डिफेंडर कार तोहफे के रूप में दे रहे है। रिपोर्ट्स और सेशल मीडिया के अनुसार, कुछ तस्वीरे भी जारी की गई है।
25 नवंबर को होगी शाही शादी: 150 पकवान, घुड़दौड़ और करोड़ों के तोहफे
अनंत सिंह अपनी बेटी की इस शादी को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर के लिए मिली मोहलत के बीच वे खुद गांव में रहकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं:
- शादी का शेड्यूल: विवाह की रस्में 20 नवंबर को तिलक और फलदान से शुरू होंगी। इसके बाद 23 नवंबर को हल्दी कलश, 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत तथा 25 नवंबर 2026 को मुख्य विवाह और रिसेप्शन समारोह आयोजित होगा। बारात बिहटा से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करेगी।
- भव्य इंतजाम: करीब 10 बीघा जमीन पर जयपुर की तर्ज पर शाही पंडाल सजाया जा रहा है और वीआईपी मेहमानों के लिए 5 हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं। लगभग 4 लाख मेहमानों के लिए 150 से अधिक प्रकार के लजीज व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं।
- खास तोहफे और घुड़दौड़: अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश को लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) कार तोहफे में दे रहे हैं। इसके अलावा 25 नवंबर को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच एक भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी होगी, जिसके विजेता को महिंद्रा थार (Mahindra Thar) इनाम में दी जाएगी।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.