MCC द्वारा जारी नोटिस के बाद अब कब NEET PG Round 2 Result होगा आउट?
NEET PG Round 2 Result 2026 Put on Hold: मद्रास उच्च न्यायालय के 17 नवंबर 2026 के अंतरिम आदेश के बाद, चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के राउंड-2 के रिजल्ट और सीट प्रोसेसिंग की प्रक्रिया को आगामी निर्देशों तक के लिए रोक दिया है। यहां से जानें कि कब तक कोर्ट का नया आदेश जारी किया जाएगा।
MCC Notice on NEET PG 2026 Counselling: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2026) की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले मेडिकल छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है। चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) ने कल एक ऑफिशियल नोटिस जारी करके जानकारी दी है कि नीट पीजी 2026 काउंसलिंग के राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट और सीट प्रोसेसिंग की प्रक्रिया को आने वाले अगले आदेशों तक के लिए रोक यानी Hold कर दिया गया है।
यह फैसला मद्रास उच्च न्यायालय (Madras High Court) द्वारा दिया गया एक आदेश के अनुपालन में लिया गया है। अब सभी छात्रों को इस पोस्टपोन के पीछे का मुख्य कारण क्या है, कोर्ट के आदेश में क्या कहा गया है आदि के बारे में जानना है।
NEET PG Round 2 Result 2026 से जुड़ी डिटेल्स
सभी छात्रों को NEET PG 2026 Counselling Round 2 Result से जुड़े सभी इंपॉर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई इस टेबल को देखें।
| इवेंट | ऑफिशियल अपडेट और जानकारी |
| संचालन निकाय | चिकित्सा परामर्श समिति (MCC), स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय |
| एग्जाम का नाम | नीट पीजी काउंसलिंग 2026 (राउंड-2 सीट अलॉटमेंट) |
| नोटिस जारी होने की डेट | 17 नवंबर 2026 |
| कार्रवाई / स्थिति | सीट प्रोसेसिंग और रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है |
| होल्ड का मुख्य कारण | मद्रास उच्च न्यायालय का 17 नवंबर 2026 का नया आदेश (WP No. 46350 of 2026) |
| नया रिजल्ट कब आएगा? | माननीय हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच से स्पष्टीकरण और निर्देश मिलने के बाद ही परिणाम जारी होगा। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | mcc.nic.in |
मद्रास हाईकोर्ट के आदेश में क्या है पूरा मामला?
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मद्रास उच्च न्यायालय के समक्ष श्री वेंकटेश्वर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बनाम भारत सरकार व अन्य के मामले में रिट याचिका (WP No. 46350 of 2026 और WMP Nos. 52110, 52117, 52114 of 2026) पर सुनवाई हुई थी।
इस मामले में 17 नवंबर 2026 को माननीय उच्च न्यायालय ने एक आदेश भी जारी किया है:
- एडमिशन और जॉइनिंग पर रोक: कोर्ट के निर्देश के अनुसार, CENTAC और MCC द्वारा छात्रों की एडमिशन प्रक्रिया और उनकी कॉलेज जॉइनिंग की अगली सभी कार्रवाइयों पर अंतरिम रोक लगा दी गई है।
- फीस और जॉइनिंग की शर्त: छात्रों द्वारा कॉलेज में रिपोर्टिंग और फीस जमा करने की पूरी प्रक्रिया माननीय उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच से मिलने वाले आगामी स्पष्टीकरण के अधीन होगी।
- इस अदालती निर्देश का पालन करते हुए, MCC ने बिना किसी देरी के राउंड-2 के रिजल्ट की घोषणा को पोस्टपोन कर दिया है ताकि कानूनी जटिलताओं से बचा जा सके।
MCC Stay Notice on NEET PG 2026 Counselling - यहां क्लिक करें
NEET PG Counselling Round 2 Result कब होगा जारी?
MCC ने फिलहाल NEET PG राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की नई डेट जारी नहीं की है. पहले जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार रिजल्ट 17 नवंबर 2026 को घोषित होना था. लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद इसे रोक दिया गया है।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के बाद NEET PG 2026 Round 2 के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 17 नवंबर 2026 को जारी होने वाला था। परंतु, अब ये रिजल्ट नवंबर के लास्ट या दिसंबर के शुरूआती दिनों में आ सकता है।
NEET PG Counselling 2026: इन स्टेप्स के माध्यम से कर सकेंगे रिजल्ट चेक
MCC की ओर से राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करके ही काउंसलिंग रिजल्ट को चेक कर सकेंगे.
1. MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर PG Medical Counselling 2026 के सेक्शन को खोलें।
3. अब Round 2 Seat Allotment Result के लिंक पर क्लिक करें।
4. अपना NEET PG रोल नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल्स को भी फिल करें।
5. फिल करने के बाद स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आ जाएगा, इसे देख कर डाउनलोड कर सकते हैं।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.