SSC CPO Admit Card 2026: एसएसी सीपीओ एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जल्द, 23 से 28 नवंबर तक होगी परीक्षा

Last Updated: Nov 18, 2026, 12:36 IST

SC CPO Admit Card 2026: एसएससी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीपीओ की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी होगी। एग्जाम 23 से 28 नवंबर 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। एसएससी सीपीओ की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

SSC CPO Admit Card 2026
SSC CPO Admit Card 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी सेंट्रल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन (CPO) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। इसके लिए एग्जाम 23 से 28 नवंबर 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। सिटी स्लिप 13 नवंबर 2026 को जारी की गई थी। एसएससी इस रिक्रूटमेंट एग्जाम के जरिए सब-इंस्पेक्टर के कुल 1,871 रिक्त पदों को भरा चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर बेस्ट एग्जाम (CBT), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एंडयोरेंस टेस्ट (PET),  कंप्यूटर बेस्ट एग्जाम (CBT-II), मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। 

एसएसी सीपीओ की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ आईडेंटिटी कार्ड एग्जाम सेंटर पर लेकर जाएं। 

SSC CPO Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

एसएसी सीपीओ का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से कॉन्टेक्ट किया जा सकता है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 

पद का नाम 

सब-इंस्पेक्टर

रिक्त पद 

1,871 

सलेक्शन प्रोसेस 

कंप्यूटर बेस्ट एग्जाम (CBT), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एंडयोरेंस टेस्ट (PET),  कंप्यूटर बेस्ट एग्जाम (CBT-II), मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

परीक्षा का नाम 

एसएसी सीपीओ एग्जाम 2026 

सिटी इंटीमेशन स्लिप 

13 नवंबर 2026 

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in

SSC CPO Admit Card 2026 Kab Aayega

एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड अक्सर एग्जाम 2 से 3 दिन पहले जारी किया जाता है। परीक्षा 23 से 28 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 21 या 22 नवंबर 2026 को जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी जाती है। 

SSC CPO Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एसएससी सीपीओ परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।  

  • होमपेज पर दाईं ओर दिए गए 'Login or Register' सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर,पासवर्ड और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें। 

  • पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद SSC CPO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें: SBI Clerk Prelims Result 2026 LIVE: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट आज जारी होगा क्या?

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 18, 2026, 12:36 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News