Rajasthan CET Admit Card 2026: राजस्थान सीईटी का एडमिट कार्ड कब आएगा?, परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू

Last Updated: Nov 17, 2026, 16:59 IST

Rajasthan CET Admit Card 2026: राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan CET Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
Rajasthan CET Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

Rajasthan CET Admit Card 2026: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रीस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (12th Level) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (जैसे एप्लीकेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड) का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। 

Rajasthan CET Admit Card 2026: परीक्षा तिथि, शिफ्ट और समय का विवरण

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (Senior Secondary) 2026 का आयोजन 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को राज्य भर के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी—पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर तय समय से कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचे और अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य रूप से साथ लाएं।

Screenshot 2026-11-17 165624

Rajasthan CET Admit Card 2026 कब आएगा?

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (12th Level) 2026 के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 7 दिन पहले यानी नवंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। आरएसएसबी (RSSB) द्वारा एडमिट कार्ड जारी होते ही अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे, इसलिए सभी परीक्षार्थी समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करते रहें।

राजस्थान CET एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

  • सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • अपनी SSO ID, Password और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।

  • इसके बाद अपने डैशबोर्ड पर दिए गए Recruitment Portal या Citizen Apps (G2C) सेक्शन में जाएं।

  • ऊपर दिए गए “Get Admit Card” के विकल्प पर क्लिक करें।

  • यहाँ आपको Rajasthan CET 2026 परीक्षा का लिंक दिखाई देगा।, उस पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 17, 2026, 16:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News