उत्तर प्रदेश के इन 5 एक्सप्रेसवे पर बदली स्पीड लिमिट, रफ्तार बढ़ाने से पहले जान लें नया नियम

Last Updated: Nov 17, 2026, 16:06 IST

सर्द मौसम और कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के 5 प्रमुख एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार सीमा तय की गई है। नई गति सीमा 15 नवंबर, 2026 से लेकर 15 फरवरी, 2027 तक लागू रहेगी। गति सीमा का उल्लंघन करने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। 

एक्सप्रेसवे
एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे राज्य की आर्थिक रफ्तार को गति देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतिदिन इन एक्सप्रेसवे की मदद से बड़ी संख्या में यात्री और मालवाहक वाहनों का आवागमन होता है, जिससे राज्य को टोल के रूप में राजस्व मिलता है। हालांकि, बदलते मौसम और कोहरे को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा यूपी के 5 एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार को कंट्रोल किया गया है।

एक्सप्रेसवे पर अब कार, ट्रक और बस के लिए एक गति सीमा निर्धारित की गई है, जिससे अधिक होने पर कार्रवाई की जा सकती है। अब किस रफ्तार में चलेंगे वाहन और कौन-कौन-से एक्सप्रेसवे इनमें हैं शामिल, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

यातायात निदेशालय ने तय की है गति सीमा

यूपी के 5 प्रमुख एक्सप्रेसवे को लेकर यूपी यातायात निदेशालय द्वारा ट्ववीट कर जानकारी दी गई है। जानकारी में बताया गया है कि कोहरे और शीतकालीन मौसम को देखते हुए उत्तर प्रदेश के 5 प्रमुख एक्सप्रेसवे पर दिन के समय संशोधित गति सीमा लागू रहेगी। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

कब से कब तक लागू रहेगी गति सीमा 

यूपी यातायात निदेशालय के मुताबिक, संशोधित गति सीमा 15 नवंबर, 2026 से लेकर 15 फरवरी, 2027 तक लागू रहेगी। यह सिर्फ दिन के समय ही लागू रहेगी, जिसमें सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक यानि 12 घंटे का समय दिया गया है। 

कौन-से एक्सप्रेसवे को किया गया है शामिल 

यूपी यातायात निदेशालय ने प्रदेश के 5 प्रमुख एक्सप्रेसवे को शामिल किया है, जो कि इस प्रकार हैंः

-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे

-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे

-गंगा एक्सप्रेसवे

अब एक्सप्रेसवे पर क्या है नई गति सीमा 

सरकार द्वारा एक्सप्रेसवे पर कार, यात्री बस और मालवाहक ट्रक व ट्रेलर को लेकर गति सीमा में संशोधन किया गया है। इसके तहत अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रतिघंटा रखी गई है। 

एक्सप्रेसवे का नाम

कार (LMV)

यात्री बस (M-2/M-3)

मालवाहक वाहन (ट्रक/ट्रेलर)

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे

80

60

50

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

80

60

50

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

80

60

50

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे

80

60

50

गंगा एक्सप्रेसवे

80

60

50

नोटः स्पीड किमी प्रतिघंटा में है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 17, 2026, 16:06 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News