IIT नहीं लेकिन IIT से कम भी नहीं, 1.22 करोड़ का प्लेसमेंट देकर छाया दिल्ली का ये कॉलेज
इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIIT Delhi) ने प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1.22 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पैकेज हासिल किया है, जिससे यह कॉलेज तकनीकी शिक्षा में आईआईटी को कड़ी टक्कर दे रहा है।
IIIT Delhi 2026: जब भी देश में बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेजों की बात आती है, तो सबसे पहले सभी पेरेंट्स के दिमाग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी IITs का नाम आता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में दिल्ली के एक प्रमुख कॉलेज ने अपनी बेहतरीन शिक्षा गुणवत्ता, आधुनिक सिलेब्स और बेहतरीन प्लेसमेंट के आधार पर यह साबित कर दिया है कि भविष्य में सफलता पाने के लिए सिर्फ 'आईआईटी' का टैग होना ही जरूरी नहीं है।
अब बेहतरीन पढ़ाई और बच्चों के उजवल भविष्य के लिए सभी पेरेंट्स IITs कॉलेजों को छोड़कर दिल्ली के ओर भी कॉलेज जैसे इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIIT Delhi) की ओर बढ़ रहे है। यदि सिलेब्स और प्लेसमेंट की बात की जाएं, तो ये कॉलेज छात्रों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में सामने आए प्लेसमेंट रिकॉर्डके अनुसार, इस कॉलेज के एक छात्र ने 1.22 करोड़ रुपये का पैकेज हासिल करके यह साबित कर दिया है कि यहां के छात्र तकनीकी और कोडिंग स्किल के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं।
आइए जानते हैं IIIT दिल्ली के इस शानदार कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड, कॉलेज की फीस और कोर्सेस के बारे में डिटेल्स से जानने के लिए यहां पर पढ़े।
IIIT Delhi Placements 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IIIT दिल्ली के हालिया प्लेसमेंट सेशन के मुख्य नंबर और हाइलाइट्स के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| कॉलेज का नाम | इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIIT-Delhi) |
| हाईएस्ट पैकेज | 1.22 करोड़ सालाना |
| बीटेक का एवरेज पैकेज | 20.77 लाख सालाना (LPA) |
| कुल ऑफर / प्लेसमेंट | 868 कुल ऑफर्स (682 फुल-टाइम जॉब्स और 186 इंटर्नशिप) |
| CSE ब्रांच का प्लेसमेंट प्रतिशत | 98.26% (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) |
| एमटेक का हाईएस्ट पैकेज | 38.38 लाख (अंतरराष्ट्रीय पैकेज 48.65 लाख) |
1.22 करोड़ के पैकेज ने किया पेरेंट्स को इंप्रेस
IIIT दिल्ली के प्लेसमेंट सीजन में एक बीटेक छात्र को 1.22 करोड़ रुपये का शानदार पैकेज मिला, जिसे देख पूरे देश के टेक्निकल एजुकेशन सेक्टर में हलचल मचा दी है। छात्रों के पास मजबूत कोडिंग स्किल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस की समझ होने पर उन्हें ग्लोबल लेवल पर बेहतरीन मौके मिल सकते हैं।
इसके अलावा, कॉलेज में बीटेक छात्रों का ओवरऑल एवरेज पैकेज 20.77 लाख हर साल दर्ज किया गया है, जो देश के कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की तुलना में काफी बेहतरीन माना जाता है।
Branch-Wise Placement Record
IIIT दिल्ली में अलग-अलग बीटेक प्रोग्राम्स का प्लेसमेंट प्रतिशत काफी अच्छा रहा है। छात्रों औऱ उनके पेरेंट्स 12वीं के बाद कॉलेज को सेलेक्ट करने के लिए सबसे ज्यादा इन अलग-अलग कॉलेज ब्रांचों को पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीचे प्लेसमेंट के सभी नंबर्स को बताया गया है।
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE): इस ब्रांच का प्लेसमेंट सबसे ऊपर 98.26% रहा।
- CSAM (Computer Science and Applied Mathematics): 94.55%
- CSSS (Computer Science and Social Sciences): 92.68%
- CSAI (Computer Science and Artificial Intelligence): 92.00%
- ECE और EVE: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशंस से जुड़े इन कोर्सेस में भी छात्रों को देश की नामी टेक्निकल कंपनियों में अच्छे ऑफर्स मिले हैं।
IIIT Delhi: कॉलेज डिटेल, कोर्सेस और एडमिशन प्रक्रिया
- स्थापना और मान्यता: IIIT दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित एक प्रमुख स्टेट यूनिवर्सिटी है, जिसे 'यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन' (UGC) और 'एनएएसी' (NAAC) द्वारा काफी मान्यता दी जाती है।
- प्रमुख कोर्सेस: IIIT कॉलेज मुख्य रूप से बीटेक (B.Tech), एमटेक (M.Tech) और पीएचडी (Ph.D.) प्रोग्राम्स छोत्रों को ऑफर करता है। साथ ही, कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स यहां के सबसे फेमस और बेस्ट सेलेब्स में से है।
- एडमिशन प्रोसेस: बीटेक कोर्सेस में एडमिशन मुख्य रूप से JEE Main स्कोर और जोसा (JoSAA) / जैक दिल्ली (JAC Delhi) काउंसलिंग के माध्यम से ही छात्रों को मिलता है। इसके अलावा कुछ सीटों के लिए कॉलेज अपने लेवल पर भी क्राइटेरिया तय करता है।
कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कोर्सेज में अपनी भविष्य को बेहतर बनाने के लिए पेरेंट्स 12वीं के बाद IIIT Delhi कॉलेज को ऑप्शन में रख सकते हैं।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.