Delhi MVPP एग्जाम 2026-27 का एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम डेट

Last Updated: Nov 17, 2026, 15:03 IST

Delhi MVPP Admit Card 2026-27 Released: शिक्षा निदेशालय, दिल्ली ने मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा (MVPP) 2026-27 के एडमिट कार्ड आज 17 नवंबर 2026 को जारी कर दिए हैं, जिसे छात्र अपने संबंधित स्कूलों में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

Delhi MVPP Admit Card 2026-27 Out
Delhi MVPP Admit Card 2026-27 Out

Delhi Science Talent Examination Admit Card: दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों के लिए शिक्षा निदेशालय (DoE), दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाले प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा (Chief Minister's Science Talent Examination-MVPP) 2026-27 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिए गए हैं।

यह स्कॉलरशिप एग्जाम उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो विज्ञान के क्षेत्र में अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के साथ-साथ भविष्य में आर्थिक सहायता को भी प्राप्त करना चाहते हैं। साथ ही, जिन छात्रों ने इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड स्कूलों द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। 

Delhi MVPP 2026-27 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

दिल्ली एमवीवीपी एग्जाम 2026-27 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

ऑफिशिल डिटेल्स 

आयोजन संस्था

शिक्षा निदेशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (DoE Delhi)

एग्जाम का नाम

मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा (MVPP) 2026-27

किसके लिए है एग्जाम

दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत मेधावी छात्रों के लिए ये एग्जाम। 

एडमिट कार्ड जारी होने की स्थिति

आज 17 नवंबर 2026 को जारी 

एग्जाम का उद्देश्य

स्कूली लेवल पर विज्ञान के प्रति रुचि रखने वाले प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना और स्कॉलरशिप प्रदान करना

MVPP Exam 2026 Admit Card Out:यहां क्लिक करें 

Delhi MVPP Admit Card 2026-27 Released, Notice - यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा एग्जाम (MVPP) क्या है और इसके क्या लाभ हैं? 

दिल्ली सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा एग्जाम का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों में विज्ञान सब्जेक्ट के प्रति जिज्ञासा और अनुसंधान की भावना को बढ़ावा देना है।

  • स्कॉलरशिप का लाभ: इस एग्जाम में पास सफल होने वाले सेलेक्टेड मेधावी छात्रों को सरकार की ओर से वित्तीय सहायता (स्कॉलरशिप) प्रदान की जाती है, जिससे वे अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रख सकें।
  • एलिजिबल: आमतौर पर दिल्ली के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले वे छात्र इस एग्जाम में बैठ सकते हैं, जिन्होंने पिछली क्लास में निर्धारित मार्क्स प्राप्त किए हों।

MVPP Admit Card 2026 कैसे प्राप्त करें?

छात्रों को MVPP एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट की जगह स्कूलों से प्राप्त होंगे। जी हां, इस प्रकार के एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अक्सर छात्रों की लॉगिन आईडी के माध्यम से ही डाउनलोड किए जाते है, इसलिए छात्र अपने संबंधित स्कूल के विज्ञान टीचर या एग्जाम प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 17, 2026, 15:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News