HPRCA Patwari Admit Card 2026: एचपी पटवारी एडमिट कार्ड hprca.hp.gov.in पर होगा जारी, यहां मिलेगा Direct Link

Last Updated: Nov 16, 2026, 08:51 IST

HP Patwari Admit Card 2026 Download: एचपी पटवारी एडमिट कार्ड HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी जिसने एमपी पटवारी भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

HP Patwari Admit Card 2026 Download कैसे करें?
HP Patwari Admit Card 2026 Download कैसे करें?

HPRCA Patwari Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog - HPRCA) द्वारा पटवारी और पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा 2026 के लिए हॉल टिकट जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म जमा किया है, वे अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, अभ्यर्थी इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें। ध्यान रहे कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना भी आवश्यक है।  

HP Patwari Admit Card 2026 - हाइलाइट्स

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने अधिसूचना संख्या HPRCA-H (3)-PC-01/2026 के माध्यम से 4 नवंबर 2026 को परीक्षा तिथियों और महत्वपूर्ण परीक्षा दिशा-निर्देशों के संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया था। इस बार पटवारी परीक्षा का आयोजन टैबलेट बेस्ड टेस्ट (Tablet-Based Test - TBT) मोड में किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

आयोजन संस्था का नाम

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए)

परीक्षा का नाम 

एचपीआरसीए पटवारी परीक्षा 2026

नोटिस संख्या 

HPRCA-H (3)-PC-01/2026

पटवारी पोस्ट कोड

25027

परीक्षा का माध्यम 

Tablet-Based Test (TBT)

पटवारी परीक्षा तिथि 

23–30 नवंबर 2026

आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)

hprca.hp.gov.in

How to Download HPRCA Patwari Admit Card 2026: कैसे करें डाउनलोड

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना पटवारी परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।   

  1. सबसे पहले HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर उपलब्ध Latest सेक्शन में पटवारी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना पोस्ट कोड (Patwari: 25027) चुनें।

  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।

  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

एचपी पटवारी एडमिट कार्ड पर क्या जानकारी दी होगी?

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर

  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर

  • परीक्षा की तिथि और समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • महत्वपूर्ण निर्देश

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 16, 2026, 08:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News