UPESSC Assistant Professor Admit Card 2026: इस दिन जारी होगा असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड, परीक्षा 19 नवंबर से शुरू

Last Updated: Nov 10, 2026, 08:16 IST

UPESSC Assistant Professor Admit Card 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 और 20 नवंबर को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। 

UPESSC Assistant Professor Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
UPESSC Assistant Professor Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

UPESSC Assistant Professor Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। 6 नवंबर 2026 को जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप 8 नवंबर 2026 को जारी कर दी गई है। वहीं, अभ्यर्थी अपना UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 15 नवंबर 2026 से डाउनलोड कर सकेंगे। 

upessc

UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 एडमिट कार्ड - हाइलाइट्स

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न सह-शिक्षा (को-एड) एवं महिला डिग्री कॉलेजों में फैकल्टी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत विवरण और मुख्य तिथियां नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

भर्ती आयोग का नाम

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

विभाग का नाम

उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश

पद का नाम

असिस्टेंट प्रोफेसर

विज्ञापन संख्या

04/2026

कुल पद

1,936

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि

08 सितंबर 2026

आवेदन शुरू होने की तिथि

08 सितंबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

07 अक्टूबर 2026

एग्जाम सिटी स्लिप

08 नवंबर 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

15 नवंबर 2026

लिखित परीक्षा की तिथि

19 और 20 नवंबर 2026

आधिकारिक वेबसाइट

upessc.up.gov.in

UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2026 की शिफ्ट और समय

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग के 6 नवंबर 2026 के नोटिस के अनुसार, परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में होगी।

परीक्षा की तिथि

19 और 20 नवंबर 2026

पहली पाली

सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक

दूसरी पाली

दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक

पहली पाली का समय

2 घंटे

दूसरी पाली का समय

2 घंटे

परीक्षा केंद्र वाले मंडल

आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी

UP Assistant Professor Admit Card 2026 Kaise Download Karen?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • होमपेज पर Latest News सेक्शन में असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपनी लॉगिन विंडो में सभी जानकारी दर्ज करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें। 

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उसमें निम्नलिखित विवरण अवश्य चेक कर लें:

  • अभ्यर्थी का नाम

  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर

  • परीक्षा की तिथि और समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता

  • विषय और विषय कोड

  • अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 10, 2026, 08:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News