Safdarjung Hospital Senior Resident Recruitment 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल सीनियर रेज़ीडेट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे करें Apply?

Last Updated: Nov 10, 2026, 01:51 IST

Safdarjung Hospital Recruitment 2026: सफदरजंग अस्पताल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीनियर रेजीडेंट के कुल 470 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Safdarjung Hospital Recruitment 2026
Safdarjung Hospital Recruitment 2026

Safdarjung Hospital Recruitment 2026: वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल ने 06 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट vmmc-sjh.mohfw.gov.in पर सीनियर रेजीडेंट (रेजीडेंसी योजना के तहत 3 साल की अवधि) पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के तहत भर्तियां सफदरजंग और नजफगढ़ में रुरल हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर (RHTC) के अलावा अलग-अलग विभागों और सेटेलाइट सेंटर में की जानी है। इसके लिए कुल 470 रिक्त पदों को भरा जाना है। 

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

VMMC & Safdarjung Hospital Senior Resident Recruitment 2026 Notification

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल में सीनियर रेजीडेंट नोटिफिकेशन की PDF में पद का नाम, आवेदन की तिथि, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया सहित अन्य जरूरी डिटेल्स दी गई है। सीनियर रेजीडेंट पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

सफदरजंग हॉस्पिटल सीनियर रेज़ीडेट नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

VMMC Senior Resident Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

सफदरजंग अस्पताल में सीनियर रेज़ीडेट पदों के सलेक्शन में स्क्रीनिंग टेस्ट, डिपार्टमेंट असिस्टमेंट/इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट शामिल है। पदों पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को अनुमानित वेतन प्रति माह 67,700/- रुपये (पे लेवल-11) और अन्य सरकारी सुविधाएं दी जाएंगी। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल

विभाग का नाम 

भारत सरकार का स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय 

पद का नाम 

सीनियर रेजीडेंट (रेजीडेंसी योजना के तहत नियमित 3 साल की अवधि) 

विज्ञापन संख्या 

ACDM-13015/1/2026-ACAD-VMMC

रिक्त पद 

470 (सफदरजंग: 439, RHTC नजफगढ़: 31)

पे-स्केल

67,700/- रुपये (पे लेवल-11) + भत्ते 

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

10 नवंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

06 नवंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

25 नवंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

vmmc-sjh.mohfw.gov.in

Safdarjung Hospital Senior Resident Recruitment 2026 Eligibility Criteria   

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल में सीनियर रेजीडेंट पदों के लिए आवेदकों के पास एमबीबीएस + रेलेवेंट स्पेशलिस्ट (NMS द्वारा मान्यता प्राप्त) में पीजी डिग्री / डिप्लोमा / डीएनबी + जॉइनिंग से पहले का दिल्ली मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। 25 नवंबर 2026 के अनुसार, अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस 1200 रुपये रखी गई है।  

ये भी पढ़ें: Haryana Ration Depot Holder Bharti 2026: हरियाणा राशन डिपो होल्डर के 2651 पदों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, इस लिंक से फौरन करें Apply

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 10, 2026, 01:51 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News