MP Constable Admit Card 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड Link जल्द, ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: Nov 15, 2026, 09:13 IST

MP Police Constable Admit Card 2026 जल्द ही MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जिसने 7500 पदों के लिए आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन विवरण की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 

MP Police Constable Admit Card 2026 Link
MP Police Constable Admit Card 2026 Link

MP Police Constable Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से पुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 7,500 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से आयोजित होने जा रही है। परीक्षा तिथि नजदीक आते ही उम्मीदवार बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, MPESB जल्द ही प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर लाइव करेगा।

जैसे ही एडमिट कार्ड (TAC) लिंक एक्टिव होगा, पंजीकृत अभ्यर्थी आसानी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना एप्लिकेशन नंबर (आवेदन क्रमांक) और जन्म तिथि के साथ अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। 

एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?

एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जल्द ही मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किए जाएंगे। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रही है, इसलिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 3-4 पहले कभी भी लाइव हो सकते हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड के बारे में लेटेस्ट जानकारी के लिए MPESB की वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

MP Police Constable Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर MP Police Constable Admit Card 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  4. कैप्चा कोड दर्ज कर सर्च पर क्लिक करें।

  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण

एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होंगे:

  • अभ्यर्थी का नाम

  • रोल नंबर और आवेदन क्रमांक

  • परीक्षा की तिथि और समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

MP Police Constable Bharti 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित की जा रही इस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के तहत कुल 7,500 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें विशेष सशस्त्र बल (SAF) के लिए 700 पद (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए) और विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर अन्य (Non-SAF) श्रेणियों के लिए 6,800 पद शामिल हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 15, 2026, 09:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News