दिल्ली से पटना के बीच दौड़ी देश की पहली AC अमृत भारत ट्रेन, देखें रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग
रेलवे ने देश की पहली AC कोच से लैस अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express 3.0) को दिल्ली-पटना रूट पर लॉन्च कर दिया गया है। फिलहाल इसे छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया है।
Amrit Bharat Express 3.0: छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट मिलना किसी चुनौती से कम नहीं होता। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक नई पहल की है। रेलवे ने देश की पहली AC कोच से लैस अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express 3.0) को दिल्ली-पटना रूट पर उतार दिया है। खास बात यह है कि इस ट्रेन में AC से लेकर जनरल तक के कोच उपलब्ध हैं, ताकि यात्री अपने बजट के अनुसार सफर कर सकें। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन को आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
दिल्ली से पटना के बीच शुरू हुई पहली AC अमृत भारत
भारतीय रेलवे की नई Amrit Bharat Express 3.0 ने 11 नवंबर की आधी रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) से पटना के लिए रवाना होकर अपनी पहली सेवा शुरू की। फिलहाल इसे छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया है।
इस ट्रेन को चेन्नई स्थित Integral Coach Factory (ICF) में तैयार किया गया है। Northern Railway के मुताबिक, इसका उद्देश्य यात्रियों को किफायती किराये में बेहतर सुविधाओं के साथ आरामदायक सफर उपलब्ध कराना है।
22 कोच में AC से जनरल तक की सुविधा
अमृत भारत एक्सप्रेस 3.0 में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें 6 थर्ड AC, 2nd AC, 1 फर्स्ट AC, 6 स्लीपर और 4 जनरल कोच शामिल हैं। इसके अलावा ट्रेन में एक पैंट्री कार, एक पावर कार और एक दिव्यांगजन-कम-गार्ड ब्रेक वैन भी दी गई है।
Push-Pull टेक्नोलॉजी से मिलेगी बेहतर रफ्तार
इस ट्रेन की सबसे खास बात इसमें यूज की गई Push-Pull टेक्नोलॉजी है। इसकी मदद से ट्रेन तेजी से रफ्तार पकड़ सकती है।
इसके अलावा ट्रेन में बेहतर सस्पेंशन सिस्टम, आरामदायक सीटिंग, आधुनिक टॉयलेट और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
दिल्ली से पटना तक किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?
अमृत भारत एक्सप्रेस 3.0 दिल्ली से पटना के बीच उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस दौरान इसके प्रमुख स्टॉपेज होंगे-
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
अलीगढ़
कानपुर सेंट्रल
प्रयागराज जंक्शन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU)
बक्सर
आरा
पटना जंक्शन
वापसी में भी ट्रेन पटना से इन्हीं प्रमुख स्टेशनों के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी।
2023 में शुरू हुई थी Amrit Bharat ट्रेन सेवा
भारतीय रेलवे ने साल 2023 में अमृत भारत ट्रेन सीरीज की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य कम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों को किफायती किराये में बेहतर रेल सुविधाएं देना है। अमृत भारत 3.0 को इसके पहले के वर्जन 1.0 और 2.0 से मिले अनुभव के आधार पर तैयार किया गया है।
Chhath Special Trains: छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, देखें स्पेशल ट्रेनों की डिटेल्स
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.