Bank Holiday Today: क्या आज छठ के पहले दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें List

Last Updated: Nov 13, 2026, 12:09 IST

Bank Holiday Today Chhath Puja: क्या छठ पूजा के पहले दिन यानी आज १३ नवम्बर 'नहाय-खाय' वाले दिन बैंक बंद रहेंगे? यहां जानिए आरबीआई की छुट्टियों की ऑफिशियल लिस्ट और राज्यों में बैंकिंग कामकाज के पूरा शेड्यूल के बारे में जानें। 

Bank Holiday Today 13 November 2026 Chhath Puja Nahay Khay
Bank Holiday Today 13 November 2026 Chhath Puja Nahay Khay

Are Banks Closed Today for Chhath: देश भर में लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा बड़े ही धूम-धाम से मनाई जा रही है। दीपावली के बाद मनाए जाने वाले इस पावन त्योहार की शुरुआत 'नहाय-खाय' के साथ आज से हो गई है। ऐसे में आम जनता, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों का एक ही सवाल लगातार आ रहा है कि क्या छठ पूजा के इन दिनों में बैंक बंद रहेंगे या आज के दिन बैंक खुले रहेंगे?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर और अलग-अलग राज्यों के प्रशासनिक छुट्टियों के अनुसार, त्योहारों के इस सीजन में क्षेत्रीय छुट्टियों की अलग-अलग लिस्ट होती है। आइए जानते हैं कि छठ पूजा के दौरान बैंकों की स्थिति क्या है, आरबीआई की लिस्ट में कौन-कौन सी डेट्स शामिल हैं। साथ ही, लोगों को किन बातों का ध्यान रखना होगा। 

RBI Bank Holiday List: छठ पूजा और नवंबर 2026 की प्रमुख बैंक छुट्टियां 

आरबीआई के ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार नवंबर महीने में अलग-अलग त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक किन-किन दिनों के लिए बंद रहेंगे, ये सभी जानकारी के बारे में जानने के लिए सभी लोग नीचे दी गई इस टेबल को देखें। 

छुट्टी का अवसर / त्योहार 

डेट 

किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे 

वांगाला महोत्सव (Wangala Festival)

13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)

मेघालय

छठ पूजा / सूर्य षष्ठी (मुख्य पर्व)

16 नवंबर 2026 (सोमवार)

बिहार और झारखंड

इगास-बग्वाल (Igas-Bagwal)

20 नवंबर 2026 (शुक्रवार)

उत्तराखंड (विशेषकर देहरादून)

गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा

24 नवंबर 2026 (मंगलवार)

पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्य

कनकदास जयंती (Kanakadasa Jayanthi)

27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)

कर्नाटक

क्या आज छठ के पहले दिन बैंक बंद हैं?

ये छठ पूजा का पर्व चार दिनों तक के लिए चलता है, जिसकी शुरुआत आज 'नहाय-खाय' से हो गई है। साथ ही, इस पर्व का समापन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होता है।

  • सामान्य कामकाज: त्योहार की शुरुआत या शुरुआती रस्मों के दिनों में सभी जगह बैंक पूरी तरह बंद नहीं होते हैं। आरबीआई के नियमों के अनुसार, मुख्य त्योहार के दिन ही संबंधित राज्यों में क्षेत्रीय छुट्टी मान्य होती है।
  • मुख्य छठ की छुट्टी (16 नवंबर): आरबीआई की लिस्ट और सरकार के फैसले के अनुसार, मुख्य छठ पूजा (उषा अर्घ्य / संध्या अर्घ्य) के अवसर पर 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को बिहार और झारखंड में बैंक की सभी ब्रांच बंद रहेंगी। 

बैंक बंद होने पर भी कैसे जारी रहेंगे सर्विसेज? 

यदि आपके स्थानीय क्षेत्र में बैंक की ब्रांच की छुट्टी है या आप किसी बैंक संबंधी कार्य को लेकर असमंजस में हैं, तो आपको परेशान होने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। बैंक की सभी ब्रांच बंद होने के बावजूद भी लोगों के लिए डिजिटल सेवाएं 24 घंटे तक जारी रहेगी। 

  • यूपीआई (UPI) और मोबाइल बैंकिंग: Google Pay, PhonePe, Paytm और अलग-अलग बैंकों के मोबाइल ऐप्स के जरिए फंड ट्रांसफर और भुगतान का काम बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा।
  • इंटरनेट बैंकिंग (Net Banking): एनईएफटी (NEFT) और आरटीजीएस (RTGS) जैसी डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से हमेशा की तरह काम करती रहेंगी।
  • एटीएम सेवाएं (ATMs): कैश (Cash) की आवश्यकता पड़ने पर आप किसी भी नजदीकी एटीएम का उपयोग कर सकते हैं।

यहां भी पढ़े: Bal Diwas Quiz 2026 in Hindi: चाचा नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों से पूछें ये महत्वपूर्ण क्वश्न, यहां देखें लिस्ट

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 13, 2026, 12:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News