MP Police Subedar Steno, ASI Admit Card 2026 जारी हुआ, इस लिंक से करें डाउनलोड
MP Police Subedar Steno, ASI Admit Card 2026 OUT: MPESB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) के लिए सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और सहायक उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब esb.mp.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
MP Police Subedar Steno, ASI Admit Card 2026 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 13 नवंबर को पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और सहायक उप-निरीक्षक (ASI - मिनिस्टीरियल) भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब बोर्ड की ऑफिशियल पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना Application Number, Date of Birth और माता के नाम के पहले 2 अक्षर के साथ आधार नंबर के अंतिम 4 अंक दर्ज करने होंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
MP Police Subedar Steno, ASI Admit Card 2026 Download Link
MPESB द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है। परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी तुरंत वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए लिंक से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
| MP Police Subedar Steno, ASI Admit Card 2026 Link |
MPESB द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के तहत आयोजित की जाने वाली सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) भर्ती परीक्षा-2026 की तिथि के संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
एमपी पुलिस सूबेदार ASI एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर "Admit Card - Police Subedar (Steno) & ASI Recruitment Test - 2026" लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
-
सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
MPESB एमपी पुलिस एएसआई और सूबेदार भर्ती 2026
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी पुलिस सूबेदार (स्टेनो) और एएसआई (मिनिस्ट्रियल) के कुल 655 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.