UP Principal Vacancy 2026: यूपी प्रिंसिपल के 1475 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस जानें
UP Principal Vacancy 2026: यूपीईएसएससी ने 23 अक्टूबर को यूपी प्राधानाचार्य भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। संबंधित भर्ती के लिए उम्मदीवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे लेख में दिए लिंक पर क्लिक करें।
UP Principal Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी प्राधानाचार्य के 1475 रिक्त पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर निर्धारित की गई है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू की गई है। उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री, बीएड डिग्री और जरूरी वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए। सिलेक्शन प्रोसेस लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिसका आयोजन 7 जनवरी, 2026 से किया जाएगा।
संबंधित भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
https://t.co/Q12RTt1mzO
— UPESSC (@upesscprayagraj) November 4, 2026
UPESSC Principal Notification 2026 PDF
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी प्राधानाचार्य वैकेंसी 2026 का नोटिफिकेशन 23 अक्टूबर को जारी किया है। आयोग द्वारा प्राधानाचार्य बालक विद्यालयों के 1318 रिक्त पद और बालिका विद्यालयों के 157 पद निकाले हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा सहित अन्य डिटेल्स उम्मीदवार नीचे दिए नोटिफिकेशन में देखें।
| यूपी प्रिंसिपल नोटिफिकेशन 2026 |
UPESSC Principal Application Fees 2026
जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये तय किया गया है। उम्मीदवार अन्य श्रेणीवार आवेदन शुल्क नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:

आयु सीमा - उम्मीदवारों की न्युनतम आयु 1 जुलाई, 2026 को 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु 62 वर्ष तय की गई है।
वेतनमान - (लेवल 12) उम्मीदवारों को 78,800 रुपये से 2,09, 200 रुपये तक है।
शैक्षणिक योग्यताएं -
-
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्था से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए।
-
N.C.T.E द्वारा मान्यता प्राप्त सिलेबस में शिक्षा स्नातक (B.ed) या केंद्र राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से कक्षा (9 से 12) में प्रवक्ता या असिस्टेंट टीचर के पद पर कम से कम 4 वर्ष का शिक्षण अनुभव। हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कम से कम 4 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
UPESSC Principal Apply Online 2026 Direct link
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने का प्रोसेस शुरू करने से पहले अपने एजुकेशनल सर्टिफिकेट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, फोटो और सिग्नेचर तैयार रखें। अगर ज़रूरी हो तो उन्हें वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) भी पूरा करना होगा। एप्लीकेशन जमा करने और फीस भरने की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2026 है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएग
| यूपी प्राधानाचार्य वैकेंसी 2026 |
UPESSC Principal Important Date 2026
परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अन्य जरूरी डेट्स देखने के लिए नीचे दिए गए टेबल देख सकते हैं:
| आयोजन | तारीख |
| यूपी प्रिंसिपल नोटिफिकेशन जारी | 23 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 23 अक्टूबर 2026 |
| अप्लाई करने और फीस भरने की आखिरी तारीख | 22 नवंबर 2026 |
| आवेदन सुधार की समय सीमा | 25 नवंबर 2026 |
| लिखित परीक्षा | 7 जनवरी 2027 |
UP Principal Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न
यूपी प्रिंसिपल की लिखित परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। पेपर 360 मार्क्स का होगा, जिसमें गलत आंसर पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। उम्मीदवारों को सभी प्रश्नों के उत्तर 2 घंटे में देने होंगे। हर सही आंसर पर +3 मार्क्स दिए जाएंगे
How to Apply for UP Principal Recruitment 2026
यूपी प्रिंसिपल भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोसेस पूरा करें।
- UPESSC प्रिंसिपल भर्ती 2026 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और वर्क एक्सपीरियंस की डिटेल्स डालें।
- अपनी फोटो, सिग्नेचर और दूसरे सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन से ₹2,000 की एप्लीकेशन फीस भरें।
- प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
UP Headmaster Vacancy 2026: यूपी हेडमास्टर के 1172 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जानें
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.