Live

UPSSSC PET Admit Card 2026 LIVE: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर जल्द, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

Vijay Pratap Singh
Oct 15, 2026, 11:00 IST

UPSSSC PET Admit Card 2026: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSSSC PET Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
UPSSSC PET Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

HIGHLIGHTS

  • UPSSSC PET 2026 की परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
  • यूपी पीईटी 2026 का एडमिट कार्ड जल्द ही upsssc.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
  • उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आसानी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस स्लिप के जारी होने के बाद, उम्मीदवारों के मन में सवाल यह है कि परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए कब उपलब्ध होगा। ताजा जानकारी के अनुसार, यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। इसके जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC PET Admit Card 2026 Download Link 

यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक जल्द ही एक्टिव किया जाएगा। लिंक जारी होने के बाद upsssc.gov.in पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी बिना देरी किए अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र सहित अन्य विवरण दिए होंगे। उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए सभी विवरणों को ध्यान से चेक करना चाहिए। 

UPSSSC PET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिए इन आसान स्टेप्स का पालन करना चाहिए। 

  1. सबसे पहले आप UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  2. होमपेज पर Latest News सेक्शन में विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026, प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के अंतर्गत परीक्षा प्रवेश पत्र सूचना डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें लिंक पर क्लिक करें। 

  3. अब लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें। 

  4. आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  5. इसे डाउनलोड करें और परीक्षा में प्रवेश के लिए प्रिंट निकाल लें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Oct 15, 2026, 11:00 IST

    UP PET City Slip और Admit Card में क्या अंतर है?

    • सिटी स्लिप (City Intimation Slip):

      • केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है।

      • यात्रा की तैयारी करने में मदद करती है।

      • यह परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए मान्य नहीं है।

    • एडमिट कार्ड (Admit Card):

      • परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रोल नंबर और शिफ्ट की पूरी जानकारी देती है।

      • परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए यह अनिवार्य दस्तावेज है।

  • Oct 15, 2026, 10:45 IST

    UP PET 2026 Admit Card LIVE: UPSSSC PET 2026 परीक्षा के दिन ध्यान रखने योग्य बातें

    यूपी पीईटी 2026 परीक्षा के दिन इन उम्मीदवारों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

    • समय पर पहुंचें: परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें (गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएंगे)।

    • दस्तावेज: एडमिट कार्ड और एक मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि) साथ रखें।

    • पेन: केवल नीला या काला बॉलपॉइंट पेन लेकर जाएं।

    • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) अंक काटे जाएंगे, इसलिए सोच-समझकर उत्तर दें।

    • प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल, कैलकुलेटर या स्मार्टवॉच परीक्षा हॉल में ले जाना मना है।

  • Oct 15, 2026, 10:42 IST

    UP PET Admit Card 2026 LIVE: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक कहां मिलेगा?

    यूपी पीईटी 2026 (UPSSSC PET) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक लिंक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी अपनी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Oct 15, 2026, 10:36 IST

    upsssc gov in admit card Live: यूपी पीईटी परीक्षा कब होगी?

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली पीईटी 2026 की परीक्षा निम्नलिखित तिथियों पर आयोजित की जाएगी:

    • परीक्षा तिथियां (Exam Dates): 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026

    • परीक्षा की पालियां (Shift Timings): परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी —

      • प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

      • द्वितीय पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

    यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में कराई जाएगी।

  • Oct 15, 2026, 10:27 IST

    UPSSSC PET Admit Card 2026 LIVE: यूपी पीईटी सिटी स्लिप कब जारी हुई?

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा PET 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप (Exam City Slip) 12 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जिसने आवेदन किया था, वे इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके चेक कर सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में आया है।

  • Oct 15, 2026, 10:23 IST

    UPSSSC PET Ka Admit Card Kab Aayega 2026?

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली PET 2026 (Preliminary Eligibility Test) के एडमिट कार्ड अक्टूबर 2026 के तीसरे सप्ताह में यानि 20 अक्टूबर के आस पास आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News