India Post GDS 1st Merit List 2026: इस दिन जारी होगी 23,757 पदों की पहली मेरिट लिस्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
India Post GDS 1st Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस के 23,757 पदों पर भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर सर्कल-वाइज PDF में जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने सर्कल की PDF डाउनलोड करके अपना नाम और चयन की स्थिति चेक कर सकेंगे।
India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। इस भर्ती के तहत GDS, BPM और ABPM/Dak Sevak के 23,757 पदों को भरा जाएगा। पहली मेरिट लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी जिसने इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे सर्कल वाइज मेरिट लिस्ट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड की जाएगी जिसने सफल उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम सहित अन्य डिटेल्स उल्लिखित होगी।
India Post GDS 1st Merit List 2026 कब आएगी?
इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट की आधिकारिक तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। लेकिन पिछले ट्रेंड्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, मेरिट लिस्ट 10 अक्टूबर 2026 के आस पास जारी हो सकती है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संबंधित पोस्टल सर्कल की PDF डाउनलोड करके अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकेंगे।
Also Read:-
India Post GDS Merit List 2026
India Post GDS DV 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे? यहां देखें पूरी लिस्ट
India Post GDS Result 2026: मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होगी?
GDS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाता है। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। मेरिट तैयार करते समय उम्मीदवार की योग्यता, प्राप्त अंक, उपलब्ध पद, वर्ग और भर्ती के अन्य नियमों को ध्यान में रखा जाता है। केवल अधिक प्रतिशत होने से चयन की गारंटी नहीं होती।
GDS 1st Merit List 2026 में क्या जानकारी होगी?
पहली मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी। इसमें आमतौर पर निम्न जानकारी उल्लिखित हो सकती है:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
पोस्ट का नाम
-
पोस्टल सर्कल
-
डिवीजन
-
मेरिट से संबंधित जानकारी
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी जानकारी
उम्मीदवारों को PDF में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर ध्यान से चेक करना चाहिए।
India Post GDS Result 2026 कैसे चेक करें?
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स से अपना इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
-
इंडिया पोस्ट GDS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर Shortlisted Candidates सेक्शन खोलें।
-
संबंधित भर्ती चक्र का चयन करें।
-
अपने पोस्टल सर्कल की PDF चुनें।
-
मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें।
-
PDF में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजें।
-
भविष्य के लिए PDF को सेव करके रख लें।
GDS Result 2026 के बाद क्या होगा?
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। उम्मीदवारों को 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) सहित अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। अंतिम चयन भर्ती के नियमों और दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद होगा।
पहली मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया तो क्या करें?
अगर किसी उम्मीदवार का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आता है, तो उसे तुरंत निराश होने की जरूरत नहीं है। भर्ती प्रक्रिया में जरूरत के अनुसार आगे की लिस्ट भी जारी की जा सकती हैं।
इसलिए उम्मीदवारों को पहली लिस्ट के बाद भी आधिकारिक GDS पोर्टल पर नजर बनाए रखनी चाहिए और किसी भी नई मेरिट लिस्ट या नोटिस की जानकारी चेक करते रहना चाहिए।
India Post GDS Result 2026 Direct Link
India Post GDS 1st Merit List जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल-indiapostgdsonline.gov.in से अपनी सर्कल-वाइज मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे। डायरेक्ट रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद यहां अपडेट कर दिया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.