India Post GDS DV 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे? यहां देखें पूरी लिस्ट
India Post GDS Document Verification 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के रिजल्ट के बाद 23,757 पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू होगा। पास उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार DV राउंड से पहले जरूरी दस्तावेजों की पूरी लिस्ट यहां जरूर चेक कर लें।
India Post GDS DV 2026: इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) अगला जरूरी चरण होगा। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन के समय अपने सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। जीडीएस भर्ती के तहत 23,757 पदों पर ग्रामीण डाक सेवक (GDS), शाखा पोस्टमास्टर (BPM) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) के पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
India Post GDS Merit List 2026: पहली मेरिट लिस्ट कब होगी जारी? जानें पूरी अपडेट
इंडिया पोस्ट GDS डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2026
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में उम्मीदवार की ओर से आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता, पहचान, जाति और अन्य जरूरी जानकारी देखी जा सकती है। अगर किसी उम्मीदवार की जानकारी दस्तावेजों से मेल नहीं खाती है या गलत जानकारी दी गई है, तो उसकी उम्मीदवारी पर असर पड़ सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज ध्यान से चेक कर लेने चाहिए।
GDS DV 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज कौन से हैं?
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी के साथ उनकी फोटोकॉपी भी रखनी चाहिए। जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट इस प्रकार है:
-
10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट – शैक्षणिक योग्यता और जन्म तिथि की जांच के लिए।
-
ओरिजिनल पहचान पत्र – आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस।
-
पहचान पत्र की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी – उम्मीदवार के हस्ताक्षर वाली फोटोकॉपी।
-
जाति प्रमाण पत्र – SC, ST और OBC उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो।
-
EWS प्रमाण पत्र – EWS आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों के लिए।
-
PwD प्रमाण पत्र – दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो।
-
मेडिकल सर्टिफिकेट – मेडिकल फिटनेस से संबंधित प्रमाण पत्र।
-
निवास या डोमिसाइल प्रमाण पत्र – अगर भर्ती के नियमों के तहत जरूरी हो।
-
हाल की पासपोर्ट साइज फोटो – भर्ती के निर्देशों के अनुसार।
-
GDS आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट – ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन की कॉपी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन सेंटर पर जाते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने चाहिए। ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ उनकी फोटोकॉपी भी तैयार रखें।
सभी दस्तावेजों में नाम, जन्म तिथि और दूसरी जरूरी जानकारी आवेदन फॉर्म से मिलनी चाहिए। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम से पहले वेरिफिकेशन सेंटर पहुंचना चाहिए। इसके अलावा, कुछ अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो भी अपने साथ रखना बेहतर रहेगा।
GDS DV 2026 के बाद क्या होगा?
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद योग्य उम्मीदवारों की आगे की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। GDS, BPM और ABPM पदों पर चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को नियमित रूप से चेक करते रहें। भर्ती से जुड़ी किसी भी जरूरी सूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को ध्यान से पढ़ें।
NOTE: उम्मीदवार DV की तिथि से पहले एक बार सभी दस्तावेजों की जांच कर लें। किसी दस्तावेज की कमी होने पर वेरिफिकेशन के समय परेशानी हो सकती है। इसलिए जरूरी दस्तावेजों की एक चेकलिस्ट बनाकर सभी कागजात तैयार रखना बेहतर रहेगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.