SBI Clerk Mains Admit Card 2026: एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Nov 19, 2026, 13:16 IST

SBI Clerk Mains Admit Card 2026: एसबीआई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लर्क मेन्स का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसके एग्जाम 26 नवंबर और 27 नवंबर 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। एसबीआई क्लर्क मेन्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

SBI Clerk Mains Admit Card 2026
SBI Clerk Mains Admit Card 2026

SBI Clerk Mains Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 19 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर एसबीआई क्लर्क की मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसके एग्जाम 26 नवंबर और 27 नवंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित किए जाएंगे। एसबीआई इस रिक्रूटमेंट परीक्षा के माध्यम से जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) के कुल 9766 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के चयन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, लोकल भाषा टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।  

एसबीआई क्लर्क मेन्स की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

SBI Clerk Mains Admit Card 2026 Download Link 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क मुख्य एग्जाम का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

SBI Clerk Mains Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

एसबीआई क्लर्क मेन्स का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ आईडैंडिटी कार्ड साथ लेकर जाएं। अन्य एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

पद का नाम 

जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स)

रिक्त पद 

9766 

परीक्षा का नाम 

एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 2026

एग्जाम स्टेज

मुख्य परीक्षा

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

18 नवंबर 2026

परीक्षा की तिथि 

26 नवंबर और 27 नवंबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

sbi.bank.in

SBI Clerk Mains Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने कैंडिडेट्स नीचे दिए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर Admit Card सेक्शन में जाएं। 

  • अब SBI Clerk Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें: UP Cabinet Decision: अब यूपी में ही मिलेगी AI, साइबर क्राइम और बैंकिंग की ट्रेनिंग, राज्य सहकारी कॉलेज को मिली मंजूरी

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 19, 2026, 13:08 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News