UP Cabinet decision: नोएडा में 281 करोड़ से बनेगा IIT कानपुर का 'डीप टेक यू-हब', योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
UP Cabinet Meeting: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक में आईआईटी कानपुर के नोएडा में एक ‘डीप टेक यू-हब’ बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। ‘डीप टेक यू-हब’ बनने से उत्तर प्रदेश में अनुसंधान, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकों के विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
UP Cabinet decision in Hindi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में आईआईटी कानपुर के नोएडा में ‘डीप टेक यू-हब’ बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके लिए कुल 281.03 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे प्रदेश में नवाचार, अनुसंधान और अत्याधुनिक तकनीक आधारित उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।
24 महीने में पूरा हो जाएगा कार्य
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि परियोजना के तहत ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड में भवन निर्माण कराया जाएगा, जिसकी कुल लागत 28,103.88 लाख रुपये रखी गई है, जो 24 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
वित्त वर्ष 2026-27 में इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है, जिसमें 30 करोड़ रुपये पूंजीगत मद और 70 करोड़ रुपये राजस्व मद में शामिल हैं। शेष वित्तीय आवश्यकता के लिए वित्त विभाग से परामर्श के बाद चरणबद्ध बजटीय प्रावधान की स्वीकृति अलग से प्राप्त की जाएगी। परियोजना में केंद्र सरकार की कोई वित्तीय भागीदारी नहीं होगी।
नवाचार और अनुसंधान को मिलेगी नई रफ्तार
डीप टेक यू-हब के जरिए प्रदेश में अनुसंधान, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे राज्य में काम कर रहे स्टार्टअप्स को तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा, जिससे उनकी क्वालिटी और तकनीकी क्षमता में भी सुधार आएगा।
सेक्शन-8 कंपनी के रूप में होगा संचालन
डीप टेक यू-हब को सेक्शन-8 कंपनी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा, जिसका प्रमुख उद्देश्य प्रदेश में नवाचार को बढ़ावा देना, तकनीक आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और स्टार्टअप्स के विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है। योगी सरकार की इस पहल से प्रदेश में नई तकनीक आधारित कंपनियों और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों का विस्तार होगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: UP Cabinet Decision: अब यूपी में ही मिलेगी AI, साइबर क्राइम और बैंकिंग की ट्रेनिंग, राज्य सहकारी कॉलेज को मिली मंजूरी
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.