कौन हैं सपा नेता आजम खान? किस कॉलेज से की है पढ़ाई
SP Leader Azam Khan Education: हाल ही में आजम खान इलाहबाद हाई कोर्ट से मिली जमानत को लेकर चर्चा में है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन है आजम खान और वह कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें यहां
Azam Khan Education Qualification in Hindi: सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और उत्तर प्रदेश में 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। वे 9 बार रामपुर विधानसभा के विधायक भी रह चुके हैं। आजम खान का जन्म आजादी से एक साल बाद उत्तरप्रदेश के रामपुर में 14 अगस्त 1948 को हुआ था।
आखिर कौन हैं आजम खान?
आजम खाम का पूरा नाम मौहम्मद आजम खान है। उनके पिता का नाम मुमताज अली खान और माता का नाम अमीर जहां बेगम है। उनकी पत्नी का नाम तजीन फातिम है। आजम खाने के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम अदीब आजम खान और छोटे बेटे का नाम अब्दुल्ला आजम खान है, जो उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक रह चुके हैं।
आजम खान की एजुकेशनल क्वालीफिकेशन
अगर हम आजम खान की एजुकेशनल क्वालीफिकेशन की बात करें, तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रामपुर के बकर स्कूल से पूरी की। रामपुर के सुंदरलाल इंटर कॉलेज से पहले ग्रेजुएशन और फिर 1974 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से LLB की पढ़ाई की। एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद आजम खान ने पहली बार साल 1980 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत भी गए।
कैसा रहा आजम खान का राजनीतिक करियर?
करीब 9 बार रामपुर विधानसभा सीट से मौहम्मद आजम खान विधायक रह चुके हैं और 5 बार यूपी सरकार में मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं, जिसमें उनके पास नगर विकास, अल्पसंख्यक कल्याण और संसदीय कार्य जैसे प्रमुख विभागों रहें। आजम खान 1996 में राज्यसभा के लिए चुने गए और 09 मार्च 2002 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। इसके बाद आजम खान 13 मई 2002 से 29 अगस्त 2003 तक उत्तरप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.