HP TET Admit Card 2026 Out: हिमाचल टीईटी एडमिट कार्ड hpbose.org जारी, हॉल टिकट Pdf डाउनलोड करें

Last Updated: Nov 18, 2026, 17:36 IST

HP TET Admit Card 2026 Out: हिमाचल शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार 22, 29 नवंबर और 6 दिसंबर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

HP TET Admit Card 2026 Out: हिमाचल टीईटी एडमिट कार्ड hpbose.org जारी, हॉल टिकट Pdf डाउनलोड करें
HP TET Admit Card 2026 Out: हिमाचल टीईटी एडमिट कार्ड hpbose.org जारी, हॉल टिकट Pdf डाउनलोड करें

HP TET Admit Card 2026 Out: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की ओर से HP TET Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना हॉल टिकट डाउनलोड करके उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें।

HP TET Admit Card 2026 Download link 

HPBOSE की ओर से हिमाचल शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आज 18 नवंबर को जारी कर दिए गए हैं। जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

एचपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

HP TET Admit Card 2026 Highlights

परीक्षा का नाम : हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET)
संस्था : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड(HPBOSE) 
परीक्षा सत्र : नवंबर 2026 
एडमिट कार्ड : 18 नवंबर, 2026 (जारी)
परीक्षा तारीख: 22, 29 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 
परीक्षा का माध्यम: ऑफलाइन (OMR आधारित) 
आधिकारिक वेबसाइट: hpbose.org 

HP TET Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा?

HPBOSE द्वारा हिमाचल टीईटी नवंबर 2026 परीक्षा का आयोजन अलग-अलग विषयों के लिए तीन तारीखों पर किया जाएगा। परीक्षा का संभावित कार्यक्रम इस प्रकार है:

TGT Arts और JBT : 22 नवंबर 2026 
TGT Non-Medical और Sanskrit : 29 नवंबर 2026 
TGT Medical, Punjabi और Urdu : 6 दिसंबर 2026 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी एडमिट कार्ड पर जरूर चेक करें।

HP TET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
2. होमपेज पर TET November 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद Download Admit Card लिंक को चुनें।
4. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
7. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी जरूर चेक करें

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तारीख, समय, फोटो और हस्ताक्षर की जांच कर लें। यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संपर्क करें।

 SJVN Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन करें

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 18, 2026, 17:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News