SJVN Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन करें

Last Updated: Nov 18, 2026, 16:28 IST

SJVN Apprentice Recruitment 2026: एसजेवीएन अप्रेंटिस भर्ती 2026 के विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

SJVN Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन करें
SJVN Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन करें

SJVN Apprentice Recruitment 2026: सरकारी क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप करने का अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका। सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVN) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस के कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात यह है कि इसमें उम्मीदवारों को हर महीने 12,500 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा। हालांकि, इस भर्ती के लिए केवल हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं।

SJVN Apprentice Recruitment 2026 Online Application Form 

एसजेवीएन अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 18 नवंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

एसजेवीएन अप्रेंटिस भर्ती 2026 आवेदन करने के लिए क्लिक करें 

SJVN Apprentice Recruitment 2026: भर्ती विवरण

एसजेवीएन द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 128/2026 के अनुसार कुल 100 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 40, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 25 और आईटीआई अप्रेंटिस के 35 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से चार वर्षीय बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा आवश्यक है।

वहीं, आईटीआई अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त नियमित आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। ध्यान दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

आयु सीमा और स्टाइपेंड

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 17 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। एससी/एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को भी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार निम्नलिखित मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा:

ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 15,000 रुपये।
डिप्लोमा अप्रेंटिस: 13,500 रुपये।
आईटीआई अप्रेंटिस: 12,500 रुपये।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया होगी। इस भर्ती में लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का प्रावधान नहीं है।

सामान्य एवं अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

SJVN Apprentice Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप फॉलो करें:

1. सबसे पहले एसजेवीएन की आधिकारिक वेबसाइट sjvn.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Careers/Recruitment सेक्शन खोलें।
3. Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
4. विज्ञापन संख्या 128/2026 का नोटिफिकेशन पढ़ें।
5. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
6. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
7. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
8. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट लेना ना भूलें।

RITES Assistant Manager Legal Result 2026: राइट्स असिस्टेंट मैनेजर लीगल रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 18, 2026, 16:28 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News