दादा SDM, चाचा IAS और बेटी ने जज बन रचा इतिहास, यूपी की बेटी ने उत्तराखंड में गाड़ा झंडा
Shreya Singh Inspirational Story: कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। उत्तर प्रदेश की रहने वाली श्रेया सिंह की कहानी भी यही कहती है। उनके दादा SDM और चाचा IAS रह चुके हैं है और अब श्रेया ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा में 5वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है।
Judge Shreya Singh Success Story श्रेया सिंह उत्तर प्रदेश के काशी की रहने वाली है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा वाराणसी के इंपीरियल पब्लिक स्कूल से पूरी की और अपनी ग्रेजुएशन इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी में पूरी की और एलएलबी में मास्टर्स बनारस हिंदू विश्विद्यालय (BHU) से कंप्लीट की।
श्रेया के चाचा IAS और दादा रह चुके हैं SDM
श्रेया के उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2023 में 5वी रैंक और जज बनने से परिवार में खुशी का माहौल है। आज देश उन पर नाज़ कर रहा है। वह एक अनुशासन परिवार से आती है, जहां उन्हें पढ़ाई का एनवायरमेंट ही मिला। श्रेया के पिता नाम आरपी सिंह और माता का नाम माया सिंह है। उनके चाचा का नाम वीरेंद्र प्रताप सिंह है, जो IAS पोस्ट से रिटायर हो चुके हैं। दादा वेंकटेश्वर सिंह का देहांत हो चुका है, जो बापू स्मारक इंटर कॉलेज दरगाह के पूर्व प्रबंधक और SDM रहे हैं।
2022 में श्रेया नहीं बन सकीं जज
जज श्रेया ने अपनी इस सफलता का श्रेय पिता माता, चाचा और अपने आध्यात्मिक गुरु कमलेश देसाई पटेल को दिया है। हालांकि वह साल 2022 में जज बनने से चूक गई थी। 2022 में उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा और साल 2023 में राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में पहली ही बार में इंटरव्यू तक नहीं पहुंची थी पर वह फाइनल में रह गई थी पर श्रेया ने हार नहीं मानी। आज जिसका रिजल्ट हम सभी के सामने हैं। फिलहाल वह बीएचयू की लॉ फैकल्टी से PHD कर रही हैं और टीचिंग असिस्टेंट के रूप में वर्किंग हैं।
श्रेया की जीवन में सफल होने के लिए टिप्स
श्रेया सिंह कहती है कि जीवन में सफल होने के लिए समय का सही सदुपयोग जरूरी है क्योंकि हमारी लाइफ में सबसे ज्यादा कीमती समय ही है इसलिए टाइम कोे कभी बर्बाद नहीं करना चाहिए।
आप जो भी बनना चाहते हैं, उसके लिए सही डायरेक्शन बेहद जरूरी है। अन्यथा आप जीवनभर भटकते ही रह जाएंगे।
आपने अपने लक्ष्य के लिए जो भी टाइम टेबल बनाया है। उसे पूरी ईमानदारी से फॉलो करना चाहिए, जिसमें ज़रा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.